नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम—वंदना वर्मा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने इसे महिलाओं को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और “Women-led Development” की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान भाजपा की विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी देने वाला एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह कानून केवल आरक्षण नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि 19 सितंबर 2023 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, जब यह अधिनियम लागू हुआ। इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।
वंदना वर्मा ने कहा कि पहले दशकों तक महिला आरक्षण केवल चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे साकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि “जब नीयत साफ होती है, तो निर्णय भी मजबूत होते हैं और परिणाम भी ऐतिहासिक होते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि अब महिलाएं केवल वोटर या सहभागी नहीं रहेंगी, बल्कि नीति निर्धारण में अग्रणी भूमिका निभाएंगी। यही “Women-led Development” का वास्तविक अर्थ है, जिसमें महिलाएं देश के विकास की अगुवाई करेंगी।
उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी पहल ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है और उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत किया है।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal