नगर में गूंजा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’, पीएम मोदी व अमित शाह का जताया आभार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुजफ्फरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री व नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जिला संयोजिका ममता अग्रवाल ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस कानून को देश की राजनीति में “नए युग की शुरुआत” बताया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से लंबित महिला आरक्षण का सपना अब साकार हुआ है। यह अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया का मजबूत हिस्सा बनाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” से लेकर अब राजनीतिक भागीदारी तक, हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
ममता अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाएं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभासद अमित पटपटिया, शरद शर्मा, विशाल गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान “नारी शक्ति जिंदाबाद” और “भाजपा सरकार जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

महिला समर्पित महिला शक्ति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिला समर्पित महिला शक्ति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सहभागिता कर तीज पर्व की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एव सोनिया लूथरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का

कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा कर गौरव स्वरूप ने जाना श्रद्धालुओं का हाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने सोमवार को शहर के विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना, उनका स्वागत किया तथा सेवा कार्यों में जुटे लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक

श्रावण के प्रथम सोमवार पर मां भगवती मंदिर में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया जलाभिषेक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जनपद में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर संचालित निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविरों में हजारों शिवभक्तों की सेवा का क्रम पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विभिन्न शिविरों का भ्रमण कर कांवड़ यात्रियों

शिव भक्तों की सेवा में जुटी मां भगवती जन सेवा समिति 9 अगस्त तक चलेगा सेवा शिविर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण मास के अवसर पर बहादराबाद स्थित लोहा पुल के समीप माँ भगवती जन सेवा समिति की ओर से विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हरिद्वार और नीलकंठ से जल लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, फल, चाय, विश्राम तथा

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal