ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आज की रोकथाम, कल का बचाव” इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह सप्ताह अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड्स महानिदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार मनाया जा रहा है। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर विद्यालय में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने “अग्नि दुर्घटना से बचाव”, “आग लगने पर क्या करें” एवं “सुरक्षित विद्यालय-सुरक्षित भविष्य” जैसे विषयों पर अपने विचार लेखन एवं चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किए।
सी०बी०एस०ई० द्वारा वर्ष 2026 के कक्षा दसवीं के घोषित प्रथम बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त की है। सम्मानित छात्रों में कु. मनिका तोमर ने 95.60 % अंक प्राप्त कर प्रथम, अक्षित ठाकरान ने 95.20 % अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं मन्नत गर्ग ने 92.20 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । जिनको जिला फायर स्टेशन ऑफिसर, मुजफ्फरनगर श्री राम किशोर यादव जी के कर-कमलों द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और छात्र -छात्राओ को अग्नि से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Oplus_16908288
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री महेश कुमार, प्रबंधक श्री विनोद संगल, सह प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, डायरेक्टर डा० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आज़ाद वीर ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए अपने उदबोधन में कहा कि “अग्नि सुरक्षा केवल विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है । यदि हम बचपन से ही बच्चों को जागरूक करेंगे, तो वे अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित रख सकेंगे। ऐसे आयोजनों से बच्चों में न केवल सृजनात्मकता का विकास होता है, बल्कि आपदा प्रबंधन जैसी जीवन-रक्षक जानकारी भीमिलती है।” अंत में उन्होंने अग्निशमन सेवा विभाग एवं मुख्य अतिथि श्री राम किशोर यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह जागरूकता अभियान एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई