पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का बढ़ाया मान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते दिवस बुधवार को सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के घोषित परीक्षा परिणाम से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही मुजफ्फरनगर के गढी, पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का कुल परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में आर्य कौशिक ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गौरव ने 94.2%, वर्णिक ने 92.2%, मुद्रिका गर्ग 91.6%अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय,चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विषय वार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में हिंदी विषय में खुशी 93, आर्या कौशिक 92, मुद्रिका 92, वैभव सिंघल 92, इंग्लिश विषय में आर्या कौशिक 97, वर्णिक 90, गणित विषय में गौरव कुमार 95, आर्या कौशिक 89, वैभव सिंघल 88, पी ए टी विषय में वैभव सिंघल, विराट कुमार100अंक,साइंस विषय में गौरव कुमार 94, आर्य कौशिक 93, सामाजिक अध्ययन विषय में गौरव कुमार 98, आर्य कौशिक 96, चैतन्य गुप्ता 92अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों की श्रेणी में शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने सभी सफल विद्यार्थियों माला पहनकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माता-पिता, विद्यालय और शिक्षकों का नाम रोशन करेंगे।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले डीजे पर की प्रभावी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध यातायात व्यवस्था तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद की समस्त सीमाओं एवं कांवड़ मार्गों पर डीजे वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में “कश्यप डीजे” नामक एक डीजे,

कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस महासचिव हर्षवर्धन त्यागी, भामाशाह अभिमन्यु सर्राफ

कावड़ ड्यूटी में अनुपस्थित तथा लापरवाही बरतने पर 8 अधिकारियों को डीएम ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कावड़ यात्रा 2026 की ड्यूटी में अनुपस्थित रहने लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा 8 अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार डाबरा, प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी , कमलेश बाबू खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड पुरकाजी, धर्मेंद्र कुमार सहायक जिला पंचायत राज

होनहार छात्र कामरान अहमद को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया प्रोत्साहित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीबीएसई बोर्ड के फेज-2 परीक्षा परिणाम में मुजफ्फरनगर जनपद के सुजड़ू निवासी प्रतिभाशाली छात्र कामरान अहमद ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, मुजफ्फरनगर के छात्र कामरान अहमद ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी तथा भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर स्थापित कांवड़ चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने

नीलकंठ से जल लेकर लौट रही गर्भवती कांवड़िया ने महिला चिकित्सालय में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली निवासी सात माह की गर्भवती महिला कांवड़िया नीलकंठ से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा होने पर उसे तत्काल जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों की तत्परता से सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने दो स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया। जच्चा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई