राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने दी युद्ध में जान वाले गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में पंजाबी समाज के लोगों ने युद्ध में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों और निर्दोष लोगों की स्मृति में गोविंद घाट पर दीपदान कर श्रद्धांजलि दी और मृतकों की आत्मा और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि इस समय पूरे विश्व में जो हालात है, वह चिंताजनक हैं। युद्ध कहीं भी हो उसका प्रभाव हर देश को झेलना पड़ रहा है। आगे हालात और बिगड़ने की तरफ इशारा कर रहे हैं। जो देश को नहीं पूरे विश्व को कई गुना पीछे धकेल देंगे। युद्ध में ज्यादातर निर्दाेष लोगों की ही जाने जाती है। मासूम बच्चों की निर्मम हत्या एक असहनीय पीड़ा है। पार्षद हरविंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी समस्या का हल युद्ध नहीं है। सभी देशों को मिलकर विश्व शांति के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। मां गंगा से बड़ा कोई रक्षक नहीं है। इसलिए मां गंगा से प्रार्थना है कि विश्व में शांति हो। जिससे विश्व का कल्याण हो और निर्दाेषों पर अत्याचार रुके। दीपदान करने वालों में गिरीश भाटिया, सरदार इकबाल सिंह, हरीश अरोड़ा, संजीव सहगल, भूषण लाल अरोड़ा, अर्पण ग्रोवर, प्रशांत लाम्बा, अमित विरमानी, ओमवीर चौधरी, गौरव भाटिया, सोनू चौधरी, गौरव मनचंदा, रवि बांगा, दिनेश नंदा, लालजी सिंह, अमित अरोड़ा, योगेश चावला, सुरेंद्र अरोड़ा, अजय अनेजा, सौरभ अरोड़ा, रमन सिंह, राहुल अरोड़ा, सचिन अरोड़ा, गौरव भाटिया सहित पंजाबी समाज के कई लोग शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal