सनातन धर्म कॉलेज में वित्तीय जागरूकता विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में वित्तीय जागरूकता विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, बचत, निवेश, आर्थिक सुरक्षा तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना था।…