मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में वित्तीय जागरूकता विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, बचत, निवेश, आर्थिक सुरक्षा तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में डॉ. सलीम अहमद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए वित्तीय रूप से जागरूक होना आवश्यक है। वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत धन का उचित प्रबंधन, आय-व्यय में संतुलन, नियमित बचत तथा सुरक्षित निवेश की समझ शामिल है।

उन्होंने विद्यार्थियों को निवेश करने से पहले संबंधित योजना की विश्वसनीयता, जोखिम और संभावित लाभ की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने डिजिटल लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने तथा ओटीपी, पासवर्ड और बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने वित्तीय जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों में वित्तीय नियोजन की समझ विकसित करना उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए वित्तीय जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खुशी (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर), सगुन (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर), दक्ष सैनी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) आदि को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पायल चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग ने पोंजी स्कीम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि ऐसी योजनाओं में लोगों को असामान्य रूप से अधिक लाभ का लालच देकर आर्थिक धोखाधड़ी की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निवेश से पहले योजना की वैधता और विश्वसनीयता की जाँच करने तथा भ्रामक वादों से सावधान रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौरव यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग ने मुख्य वक्ता, अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार, महाविद्यालय में आयोजित यह शिविर विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया






