शक्ति क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में गूंजी किलकारियां

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शक्ति क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 2026 में श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न के जन्म की सुंदर लीला का मंचन किया गया लीला का शुभारंभ मुख्य संरक्षक मुकेश गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया। लीला के मुख्य अतिथि पंकज जिन्दल गुरु जी श्री बाला जी दरबार द्वारा अपने सहयोगी इंजीनियर पंकज बरूकी वाले द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

तदुपरांत श्रृंग ऋषि द्वारा यज्ञ करके उसका प्रसाद लीलारानियों को देने हेतु कहा जिसके फलस्वरूप तीनों रानियों द्वारा 4 पुत्रों को जन्म दिया गया तथा अंत में गुरु विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से अपने यज्ञों की रक्षा हेतु श्री राम और लक्ष्मण को अपने साथ जंगल लेकर चले जाते हैं। आज की लीला के मुख्य पात्रों में दशरथ अज्जू शर्मा,राम सौरभ,लक्ष्मण वैभव, भरत शिवम अरोरा शत्रुघ्न शिवा पाल,श्रृंग ऋषि रिंकू कटारिया, कौशल्या हर्षित गोयल, सुमित्रा कृष्णा, कैकई भोला मदारी रिंकू,और विश्वामित्र के रूप मे निर्देशक नवनीत वर्मा ने बहुत ही सुंदर अभिनय कर दर्शकों को मंत्र मुग्घ किया।

आज की रामलीला आयोजन की व्यवस्था बनाए रखने में अध्यक्ष पवन पाल, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष सरदार राजिंदर सिंह एडवोकेट, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, संयोजक नीरज शर्मा, सतेंद्र पंवार, अमरीश त्यागी, शिवकुमार भाई जी, रविकांत सभासद, अखिलेश पाल, नितिन अरोरा, नितिन विजेंद्र पाल, महिपाल धीमान,आदि ने अपना पूर्ण सहयोग किया तथा रंगमंच व्यवस्था बनाने में अक्षय पाल,जॉनी पाल,हर्षित सिंघल,सन्नी शर्मा, आकाश शर्मा, उपसचिव राजीव अरोरा,आदि ने अपना पूर्ण सहयोग किया।

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया

श्रीराम कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित, सीनियर और जूनियर छात्रों ने जमकर किया धमाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरेक चेहरे पर मुस्कान, क्लास का कोई टेंशन नहीं। सभी एक से बढ़कर एक कपड़े पहने और कुछ नया करने का हौसला और जोश। यह नजारा दिखा शुक्रवार को वेस्टर्न यूपी के सबसे प्रतिष्ठित एजुकेशन संस्थानों में एक श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की ओर से नए छात्रों के लिए

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले किसान संगठन बताये इससे किसानों का क्या लाभ होगा: धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सहारनपुर, मेरठ मंडल की बैठक हुई। बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद,गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं एवं गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर 16 अक्टूबर को प्रदेश भर में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करनेकानिर्णयलिया गया। संगठन के प्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी पूर्व प्रोफेसर व वर्तमान में कांग्रेस सांसद अगोमचा बिमोल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें संसद से निष्कासित करने, मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तार करने की मांग की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिव चौक से

सनातन धर्म कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एसडी कालेज में व्याख्यान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में “Her Voice, Her Rights, Her Future” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन दोपहर 1 संपन्न बजे से महाविद्यालय के सरस्वती सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सविता (हिंदी विभाग) रहीं। व्याख्यान का उद्देश्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई