अपंजीकृत चिकित्सकों एवं चिकित्सीय अनियमितताओं पर सख्ती, अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में संचालित नर्सिंग होम एवं निजी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अपंजीकृत चिकित्सकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के दृष्टिगत सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्ती के संकेत दिए हैं। जनपद में लगातार मिल रही शिकायतों के बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया ने सभी नर्सिंग होम एवं अस्पतालों में जो चिकित्सक पंजीकृत हैं, उनका निर्धारित समय में पूर्ण रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में पंजीकृत चिकित्सक की अनुपस्थिति स्वीकार्य नहीं होगी।
उन्होंने निर्देशित किया कि यदि निरीक्षण के दौरान पंजीकृत चिकित्सक अनुपस्थित पाए जाते हैं अथवा किसी अपंजीकृत/अयोग्य व्यक्ति द्वारा चिकित्सा कार्य किए जाने की पुष्टि होती है, तो इसे गंभीर अनियमितता माना जाएगा और संबंधित संस्थान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि ऐसी स्थिति में संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को संस्तुति प्रेषित की जाएगी तथा संस्थान के विरुद्ध क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए अस्पताल को सील करने एवं पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी अस्पताल संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने संस्थानों में सभी आवश्यक अभिलेख, पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं चिकित्सकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड अद्यतन एवं व्यवस्थित रखें, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद के समस्त अस्पताल संचालकों से अपेक्षा की गई है कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें तथा जनसामान्य को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal