मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा-रालोद ने भीड़ जुटाने को झोंकी पूरी ताकत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुजफ्फरनगर दौरा केवल नुमाइश ग्राउंड में रोजगार मेले के शुभारंभ और जिला अस्पताल तिराहे पर नगर पालिका परिषद की ओर से करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से अहिल्याबाई होल्कर के स्मारक बनाने तक सीमित नहीं रह गई है। जिस तरह से भाजपा-रालोद गठबंधन के दिग्गज इसकी कामयाबी को लेकर सक्रिय हैं, उससे इसके राजनीतिक धरातल पर राजनीतिक विश्लेश्कों के अनुसार सत्ता पक्ष को अपनी जमीन सुरक्षित रख पाने की कसमकश माना जा रहा है। कहना गलत न होगा बीते कई दिनों से जिस प्रकार की जिले में तैयारियां हो रही है, उसे 2027 का रिहर्सल माना जा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर दोनो राजनीतिक दलों का बैठकों के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के साथ रूठे कार्यकताओं को मनाने के साथ ही अपनी सीट को सुरक्षित रख पाने की एक बड़ी कोशिश माना जा रहा है। बीते दिवस कचहरी में अधिवक्ताओं को इस कार्यक्रम से जोड़े जाने के प्रयास भी एक सोची सम­ाी योजना की पहल है, जिसमें अधिवक्ताओं के साथ तमाम चिकित्सकों, शिक्षा से जुड़े लोगों और आमजन को नुमाइश ग्राउंड में एक मंच पर लाना सत्ता पक्ष के लिए चुनौती बनकर सामने आया है। यह कह पाना तो जल्दबाजी होगी कि इस कार्यक्रम के आने वाले दिनों में राजनीतिक रूप के मायने क्या होंगे, लेकिन वर्तमान में 13 अप्रैल को भीड़ को जुटाने के लिए राजनीतिक दिग्गज हर संभव प्रयास करने में दिन-रात लगे हुए हैं।

अहिल्याबाई स्मारक के लोकार्पण को लेकर बीते कई दिनों से जारी चर्चाओं के बीच गुरुवार देर सायं डीएम-एसएसपी के आलाधिकारियों के साथ एकाएक भ्रमण से पाल समाज में चल रहे रोष को कम करने के प्रयास माने जा रहे हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा इस स्मारक का लोकार्पण नुमाइश ग्राउंड से ही किए जाने की योजना थी, लेकिन इस बीच पाल समाज में बढ़ते विरोध के बीच माना जा रहा है कि 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री यहां पहुंचकर इस स्मारक का लोकार्पण करेंगे। बता दें, बीते करीब दो माह पूर्व करीब सवा करोड़ की लागत से बनने वाले इस अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का राज्यमंत्री कपिल देव, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और मीरापुर विधायक मिथलेश पाल ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया था। नगर पालिका इस चौराहे का करीब सवा करोड़ की धनराशि से सौन्दर्यीकरण कर रही है। स्मारक स्थल पर अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने के साथ हीं चौराहे का सौंदर्यीकरण, सुन्दर पार्क और साइड पटरी का निर्माण भी कराया गया है।

गुरुवार को जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के 13 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ स्वयं स्थल का निरीक्षण करते हुए ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को तमाम व्यवसथाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अहिल्याबाई चौक के कार्यक्रम को देखते हुए यहां की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। देर रात्रि ईओ पालिका अन्य अधिकारियों व ठेकेदारों के साथ अस्पताल तिराहे पर डटी रही और तमाम व्यवस्थाओं को बेहतर करने की रणनीति के तहत जरुरी दिशा निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व पाल महासभा के लोग भी कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा न केवल अहिल्याबाई की शौर्य गाथा को याद दिलाएगी, बल्कि नई पीढ़ी को भी संस्कृति और सेवा भावना से जोड़ेगी।
जनपद में 13 अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा अब राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। इस प्रस्तावित कार्यक्रम में उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मंच साझा करेंगे। यह आयोजन भाजपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त ताकत का प्रदर्शन बनेगा, जहां रोजगार मेले के साथ-साथ कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। रोजगार मेले में लगभग 250 कंपनियों के भाग लेने की संभावना है, जहां पर 5000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।इसके अलावा अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी प्रस्तावित है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal