प्री कमांडों ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया प्रशिक्षण कार्यक्रम से मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं बच्चे-अमित चौधरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट द्वारा दो दिवसीय प्री कमांडो ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। फॉरेस्ट नेचर कैम्प पीली पड़ाव में आयोजित प्री कमांड़ो ट्रेनिंग कैंप 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शिविर के समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि बच्चों में शारीरिक क्षमता, आत्मरक्षा कौशल और अनुशासन का विकास करने के लिए आयोजित किए गए प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को कमांडो शैली की बेसिक ट्रेनिंग, फिटनेस ड्रिल, टीमवर्क तथा कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक वातावरण में आयोजित कैंप के दौरान बच्चों को एडवेंचर गतिविधियों के साथ प्रकृति के करीब आने का भी अवसर मिला। आशिहारा टीम के सदस्य संदीप पाठक, और श्वेता चौधरी ने प्रशिक्षण शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

अब 9 अप्रैल नहीं 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में आगामी ०9 अप्रैल का प्रदेश के मुखिया के आने का कार्यक्रम अब बदल गया है। योगी सरकार में मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अप्रैल के बजाए जनपद में 13 अप्रैल को यहां आएंगे। सोमवार देर सायं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस

सुजडू चौराहे पर पुन: अशोक स्तंभ स्थापना की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका प्रशासन की ओर से सुजडू चौराहे से राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को हटाए जाने के विरोध में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त होने लगा है। सोमवार को सम्राट अशोक स्तंभ पुन: निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

राकेश टिकैत ने दी चेतावनी, वहलना चौक से बाहर बसों पर रोक से आम जनता परेशान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले की परिवहन व्यवस्था में हुए बदलावों को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि बस संचालन में दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर के बाहर वहलना चौक से बसें चलाने के कारण

“शारदेन की आरिका गौर ने रीडिंग चैलेंज में रचा इतिहास”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर की छात्रा आरिका गौर ने “इंग्लिश रीडिंग चैलेंज 2025-26” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 9 की छात्रा आरिका गौर इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा रहीं। साथ ही, देहरादून क्षेत्र से चयनित दो विद्यार्थियों में भी उनका स्थान रहा। यह

पुलिस ने दबोचे चार शातिर वाहन चोर 10 बाइक बरामद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बाइक बरामद की हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कोतवाली रानीपुर में प्रैसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत

अभिभावक सावधान: बाजार में हो रही एनसीईआरटी की नकली किताबों की बिक्री

हरिद्वार (संतोष कुमार)। अभिभावक सावधान हो जाएं एनसीईआरटी की नकली किताबों का बाजार नई शिक्षा सत्र के साथ शुरू हो चुका है । इस बार पुस्तक माफिया मोटा मुनाफा कमाने के लिए बड़े पैमाने पर नकली पुस्तकों को बाजार मे खपा रहे हैं । स्थानीय स्तर पर कुछ दुकानदार एनसीईआरटी की पुस्तकों की कमी को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal