अब 9 अप्रैल नहीं 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में आगामी ०9 अप्रैल का प्रदेश के मुखिया के आने का कार्यक्रम अब बदल गया है। योगी सरकार में मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अप्रैल के बजाए जनपद में 13 अप्रैल को यहां आएंगे। सोमवार देर सायं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है। कहना गलत न होगा कि आने वाला 13 अप्रैल का दिन मुजफ्फरनगर के लिए ऐतिहासिक साबित होगा, जब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे पर जनपद में आएंगे। उनके आगमन को लेकर जनपद में उत्साह है, वहीं प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जहां वीरांगना महान समाजसेवी और मराठा साम्राज्य की प्रख्यात शासिका देवी अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं अनावरण के बाद नुमाइश ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता और आमजन दोनों ही उत्साहित हैं और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तैयार हैं।
उधर, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, मंच निर्माण, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मेरठ और सहारनपुर में बीते दिनों हुए मुख्यमंत्री के दौरों के बीच राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। जनसभा में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता के सामने रखा जाएगा और आगामी रणनीतियों के संकेत भी मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार और होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। स्थानीय संगठनों और व्यापार मंडलों ने भी तैयारी पूरी कर ली हैं।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal