जन सामान्य मंच ने यूजीसी नियमों को काला कानून बताते हुए सामाजिक एकता पर जोर दिया

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जन सामान्य मंच की बैठक में देश और समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. प्रेमचन्द शास्त्री ने जन सामान्य मंच की भूमिका को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब विभिन्न नीतियों और कानूनों को लेकर आम जनता में भ्रम और असंतोष का माहौल है, तब ऐसे मंचों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। मुख्य वक्ता जुगुल किशोर तिवारी ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रस्तावित नियमों को काला कानून बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर सकता है और छात्रों तथा शिक्षकों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से अपील की कि ऐसे निर्णयों को लागू करने से पहले व्यापक जनसंवाद किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार सामान्य वर्ग के विषय में सोचने के लिए संवेदनशील नहीं है। राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट राजेन्द्र पाण्डेय ने कानूनी दृष्टिकोण से इस विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि कोई कानून जनहित के विरुद्ध हो, तो उसका विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि यूजीसी के इस प्रस्तावित ढांचे में कई ऐसी खामियां हैं। जो शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकती हैं। इंजीनियर विनोद प्रसाद नौटियाल ने तकनीकी और व्यावहारिक दृष्टिकोण से इस मुद्दे को समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की नींव है। यदि इस नींव में ही खामियां होंगी, तो देश का भविष्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जागरूक बनें और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। अन्य वक्ताओं में पं.पद्म प्रकाश शर्मा, डा.नरेश मोहन एवं डा.वीडी शर्मा ने अपने विचार रखते हुए समाज में एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर समाज को बांटने की कोशिशें हो रही हैं, जिनका मुकाबला केवल एकजुट होकर ही किया जा सकता है। जन सामान्य मंच के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को इस मुद्दे पर जागरूक करेंगे। बैठक का संचालन करते हुए बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि यूजीसी के कथित काला कानून का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा और साथ ही समाज में एकता और जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बैठक न केवल एक विचार-विमर्श का मंच बनी है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत पहल भी साबित हुई है। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश भट्ट, सुरेश कुमार शर्मा, इंजीनियर महिपाल सिंह, ललित पांडे, शेखर शुक्ला, सरिता त्रिपाठी, अरुण शमार्, कार्तिक गिरी, प्रमोद शर्मा, ब्रजप्रकाश गुप्ता, इंद्रपाल शर्मा, आकाश शुक्ला, विनोद मित्तल, लोकेश भारद्वाज, ऐश्वर्या पांडे, विवेक तिवारी, अरुण सिंह, अंशु गुप्ता, मुकेश भल्ला, संजय कुमार गोयल, विनीत, दिनेश पांडे, निशिकांत शुक्ला, मानसी मिश्रा, शिवकुमार पांडे, एसपी नौटियाल, परिवर्तन शुक्ला, त्रिलोक सिंह, शैलेंद्र सिंह, दीपक नौटियाल, एलजी रतूड़ी, प्रवण कुमार, गुलशन खत्री, रविंद्र शर्मा, विनोद कुमार त्रिपाठी, डा.जितेंद्र सिंह, ऋषि शर्मा, कार्तिक गिरी, हर्षप्रकाश काला, हिमांशु बहुगुणा, चंद्रकिशोर दुबे, पंकज शर्मा, लव कुमार, दीपा तिवारी, ललित मिश्रा, मनोज गुप्ता, राज तिवारी सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal