डा.भीमराव अंबेडकर भवन में किया भारतीय संविधान ज्ञानार्जन प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भेल सेक्टर-1 स्थित डा.भीमराव अम्बेडकर भवन में भारतीय संविधान ज्ञानार्जन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1 मे 5 अप्रैल तक आयोजित की गयी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 14 अप्रैल को डा.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। पुरूष एवं महिला वर्ग में आयोजित की गयी प्रतियोगिता में बीएचईएल अनुसूचित जाति एम्पलाईज वैलफेयर एसोशिएसन हीप एवं सीएफएफपी के तत्वाधान में संचालित डा.भीमराव अम्बेडकर शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम टीम के छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं भेल कर्मचारियों सहित 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में डा.अंबेडकर, भारतीय संविधान, सामान्य ज्ञान तथा समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्नों को शामिल किया गया। शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम के संरक्षक आरएल व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों, महिलाओं, विद्यार्थियो एवं अभिभावकों में भारतीय संविधान, बहुजन महापुरुषों एवं बाबा साहेब डा.अंबेडकर के विचारों के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है। संयुक्त प्रभारी शिवकुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता समाज में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एसोशिएसन के महामंत्री रविंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान एवं बहुजन महापुरुषों के प्रति ज्ञान बढ़ाने के लिए भविष्य में ऐसे शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिससे समाज को नई दिशा मिल सके।
इस अवसर पर अभिभावकों व छात्र-छात्राओं के साथ मुख्य प्रभारी रविकांत बंधु, सहप्रभारी योगेंद्र सिहं, डयूटी प्रभारी धीरसिहं, कुलदीप सिंह, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, बृजेश कुमार, अजय कुमार, मोहकम सिहं, करणपाल, अशोक कुमार, भगवान दास, भानपाल, मनोज, जितेंद्र धर्मराज, राजेन्द्र देवल, गौतम, आनंद प्रकाश, सुखपाल, रूपचंद आजाद, संदीप, संतोष खरवार, चंद्रकांत सिंह, दर्शन लाल, अमरदीप, अनूप, कमल सिंह, अरुण कुमार गौतम, रंजना लाल, फूल सिंह, भंवर सिंह, ओमप्रकाश, रामधन आदि मौजूद रहे।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal