रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय महिला की मौत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सहारनपुर जिले की रहने वाली महिला की जान चली गई। ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ट्रेन में चढ़ते वक्त अचानक फिसलकर गिर पड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि महिला के दोनों पांव कट गये, गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पमाल में भर्ती कराया, यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान 40 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई है, जो सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव मंडोर की निवासी थी। परिजनों के अनुसार, सुनीता अपने पति ओमपाल और पारिवारिक पोत्र अर्जुन पुत्र नितिन कुमार के साथ दो दिन पहले मुजफ्फरनगर शहर में अपने भाइयों के घर मिलने आई थी। रविवार सुबह वह अपने परिवार के साथ वापस सहारनपुर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी, जहां यह हादसा हो गया। परिवार के सदस्य धर्मपाल शर्मा ने बताया कि जैसे ही सुनीता ट्रेन में चढ़ने लगी, उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ी। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
धर्मपाल के अनुसार, उनके परिवार में पांच भाई हैं और सभी गांव में ही अलग-अलग रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। ओमपाल सीमांत किसान है और अपनी जमीन पर कृषि कार्य करता है। परिवार पहले से ही कई दुख झेल चुका है। ओमपाल का इकलौता पुत्र वर्ष 2015 में कैंसर के कारण 16 वर्ष की आयु में चल बसा था। उसकी दो बेटियां रूपा और कीर्ति हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। छोटी बेटी कीर्ति का विवाह हाल ही में 21 फरवरी को संपन्न हुआ था। घटना की जानकारी परिवार को अर्जुन ने फोन के माध्यम से दी। जब धर्मपाल ने ओमपाल से संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन पुलिसकर्मियों ने उठाया और हादसे की पुष्टि की। बताया गया कि घटना के बाद ओमपाल गहरे सदमे में है। परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। हादसे के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। स्थानीय स्तर पर भी घटना को लेकर दुख व्यक्त किया जा रहा है।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal