डिग्री कॉलेज के चीफ प्रोक्टर पर छात्र ने किया जानलेवा हमला

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के एक महाविद्यालय में अनुशासन को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर एक छात्र ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अरविन्द पंवार पर एक छात्र ने हमला कर दिया। डा. पंवार महाविद्यालय में चीफ प्रोक्टर का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 4 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 11.14 बजे की है। डा. पंवार जब कॉलेज के गेट नंबर-02 से बाहर निकल रहे थे, तभी पीछे से एक छात्र ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर छात्र की पहचान बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र निशांत कुमार के रूप में हुई है, जो ग्राम करहेड़ा का निवासी बताया गया है। बताया गया है कि दो दिन पहले, 2 अप्रैल को, उक्त छात्र को कॉलेज यूनिफॉर्म में न आने पर टोका गया था। इस दौरान छात्र ने अनुशासन समिति के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। स्थिति को देखते हुए उसे कॉलेज परिसर से बाहर जाने के निर्देश दिए गए थे। उस समय छात्र ने कथित रूप से प्रोफेसर को धमकी दी थी कि वह मौका मिलने पर उन्हें नुकसान पहुंचाएगा।
आरोप है कि इसी रंजिश के चलते छात्र ने पीछे से हमला करते हुए प्रोफेसर की गर्दन पर वार किया, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद भी छात्र ने लगातार हमला जारी रखा। हालांकि, प्रोफेसर के संभलने और उसे पकड़ने की कोशिश करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डा. पंवार ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। इससे पूर्व उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को भी लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

आगामी 9 अप्रैल को मुजफ्फरनगर आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 9 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में आ रहे है। उनके आगामी प्रस्तावित दौरे की जानकारी मिलने पर भाजपा व रालौद के पदाधिकारी और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। नगरपालिका द्वारा बनाए देवी अहिल्याबाई होल्कर के नए स्मारक का मुख्यमंत्री लोकार्पण कर सकते है। वहीं जनपद को अन्य

पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक संगठन की मासिक संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन सीआईएसएफ कैम्प भेल परिसर में किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद व संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एडवोकेट रूपचंद आजाद ने राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर दिल्ली हुए आयोजित

बुलेट शोरूम कर्मचारी युवती के मंगेतर को धमकी, रिश्ता तुड़वाने की साजिश

मुजफ्फरनगर। शहर में एक युवती को लेकर उत्पीड़न, धमकी और अपहरण के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। युवती के मंगेतर को फोन पर धमकियां दी गईं और शादी करने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई। आरोप है कि कुछ लोग फर्जी पहचान बनाकर शोरूम तक पहुंच गए और युवती को ले

जन सामान्य मंच ने यूजीसी नियमों को काला कानून बताते हुए सामाजिक एकता पर जोर दिया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जन सामान्य मंच की बैठक में देश और समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. प्रेमचन्द शास्त्री ने जन सामान्य मंच की भूमिका को समाज में

डा.भीमराव अंबेडकर भवन में किया भारतीय संविधान ज्ञानार्जन प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भेल सेक्टर-1 स्थित डा.भीमराव अम्बेडकर भवन में भारतीय संविधान ज्ञानार्जन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1 मे 5 अप्रैल तक आयोजित की गयी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 14 अप्रैल को डा.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। पुरूष

कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म दिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार (अनु0 जाति विभाग) द्वारा ग्राम अलीपुर बहादराबाद में पूर्व उप प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व रक्षा मंत्री, कृषि मंत्री, समाज कल्याण मंत्री एवं रेलवे मंत्री बाबू जगजीवन रामजी का 118 जन्मोत्सव समता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं तीर्थपाल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal