आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘फाइव स्टार’ पुलिस स्टेशन का लोकार्पण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस थानों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुजफ्फरनगर जनपद की बुढाना कोतवाली को मॉडल थाना के रूप में विकसित किया गया है। शनिवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने नवनिर्मित एवं सुसज्जित कोतवाली का विधिवत लोकार्पण किया।

नवीनीकरण के बाद बुढाना कोतवाली को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे यह किसी फाइव स्टार सुविधा से कम नहीं दिखाई देती। थाना परिसर में सीसीटीवी सर्विलांस, वातानुकूलित कक्ष, ई-मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र, विवेचना कक्ष तथा कंप्यूटर कक्ष की स्थापना की गई है। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से ‘वात्सल्य कक्ष’ तैयार किया गया है, जहां उन्हें सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल सके। कोतवाली की बैरकों का भी सौंदर्यीकरण कर उन्हें स्वच्छ, हवादार और आरामदायक बनाया गया है, जिससे पुलिसकर्मियों के कार्य और निवास दोनों में सुधार होगा। एडीजी भानु भास्कर ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त थाना आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करेगा। ADG भानु भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी थानों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक एवं जनहितैषी बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को भी सम्मानित किया गया। इस पहल से न केवल पुलिस व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि आम जनता को भी बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal