स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में छात्रों को हाइकिंग व प्राथमिक उपचार का दिया व्यावहारिक ज्ञान

Share :

हरिद्वार (संतोष कुमार)। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठे दिवस छात्राध्यापकों को हाइकिंग एवं प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक पुरवेन्द्र कुमार एवं महिपाल ने हाइकिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, साहस, आत्मनिर्भरता, टीम भावना और प्रकृति संरक्षण का महत्व समझाया। हाइकिंग गतिविधि के जरिए छात्रों को न केवल शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की प्रेरणा मिली, बल्कि समूह में कार्य करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के गुर भी सिखाए गए।
वहीं, प्राथमिक उपचार सत्र में प्रतिभागियों को घाव, चोट, मोच, जलन, बेहोशी, रक्तस्राव और आकस्मिक दुर्घटनाओं के दौरान दी जाने वाली प्रारंभिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों को आपात स्थितियों में तुरंत सही कदम उठाने के तरीके बताए।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट ने प्राथमिक उपचार को अत्यंत उपयोगी जीवन कौशल बताते हुए कहा कि इससे आपातकालीन परिस्थितियों में किसी की जान बचाई जा सकती है। वहीं सत्र संयोजक मीनाक्षी सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा-भाव, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
कार्यक्रम में चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्काउट-गाइड के मूल सिद्धांतों—सजगता, सेवा और अनुशासन—को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal