हरिद्वार (संतोष कुमार)। नगर निगम हरिद्वार द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को वार्ड संख्या 60 के हरिलोक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें नगर निगम की टीम ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अभियान को अंजाम दिया।
अभियान के दौरान सब्जी मंडी के निकट सार्वजनिक सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया गया। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 50 ठेली और फेरी लगाने वालों द्वारा सड़क पर कब्जा कर यातायात बाधित किया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अतिक्रमणों को हटवाया और सड़क को खाली कराया, जिससे आम जनता को राहत मिली।
कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए तीन ठेलियों को जब्त भी किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेजेश्वर सहित नगर निगम और पुलिस विभाग की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






