हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं केरल चुनाव प्रभारी रोहन सहगल केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क और प्रचार प्रसार कर रहे हैं। रोहन सहगल ने बताया कि चुनाव अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं, कार्यकर्ता बैठक और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें स्थानीय नागरिकों का उत्साहजनक समर्थन देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजपा की वट्टीयूरकावु विधानसभा सीट से प्रत्याशी केरल की प्रथम महिला आईपीएस और पूर्व डीजीपी आर.श्रीलेखा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीलेखा का प्रशासनिक अनुभव, साफसुथरी छवि और उनका विजन क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रचार के दौरान तिरुवनंतपुरम के मेयर वी.वी.राजेश सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






