मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को दिनभर चली सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। घोषित हुए परिणामों में सुगंध जैन अध्यक्ष और सतेन्द्र कुमार को महासचिव घोषित किया गया। बीते दिवस संपन्न मतदान में कुल 398 मतों में से 367 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शनिवार को मतगणना स्थल के बाहर सुबह से दोनों गुटों के अधिवक्ताओं की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद घोषित परिणामों में इस बार एक ही गुट के अधिकांश प्रत्याशियों ने विजयश्री हासिल कर बार एसोसिएशन के चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। विजयी हुए पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। देर सायं तक सदस्यों की मतगणना जारी रही।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






