लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। विद्यालय में इस सत्र से सीबीएसई का प्रादुर्भाव होने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग का शुभारंभ हुआ। विद्यालय परिसर में कदम रखते ही छात्र-छात्राओं में एक विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। नन्हे मुन्ने बच्चों के विद्यालय परिसर में प्रथम आगमन पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा एवं प्राइमरी विंग कोर्डिनेटर गोदावरी गुप्ता ने रोली तिलक लगाकर एवं हस्तनिर्मित स्टिकर्स प्रदानकर स्वागत किया। इस दौरान सभी बच्चे प्रफुल्लित नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक बाल बहादुर, उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल, विद्या भारती के प्रतिनिधि एवं भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक सदस्य गंगा प्रसाद एवं प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता विवेक शर्मा, विकास शर्मा एवं संगीत शिक्षिका अनन्या त्रिपाठी ने हवन कार्य संपन्न कराया। विद्यालय के प्रबंधक बाल बहादुर सप्तनीक मुख्य यजमान की भूमिका में रहे। सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जप किया। हवन में समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने आहुति दी। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने चरण स्पर्श के साथ विधिवत कन्या पूजन किया।
प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने बच्चों को शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि यह विद्यालय विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शिक्षा के लिए दृढ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त करने का एक लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रबंध समिति के सहयोग एवं पूर्ण मनोयोग और कठिन परिश्रम के फ्लस्वरूप वह लक्ष्य पूर्ण हो चुका है। नवीन सत्र सीबीएसई के अनुरूप चलेगा।
इस अवसर पर आगंतुक अतिथि गंगा प्रसाद ने बच्चों को नए शैक्षिक सत्र की शुभकामनायें प्रदान की। उन्होंने बच्चों से जीवन में समयबद्धता, अनुशासन एवं समर्पण को अपनाकर अपनी योग्यता प्रदर्शित करने तथा प्रथम दिवस से ही परिश्रम के साथ अध्ययन करने की अपील की। नवीन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर एवं कोषाध्यक्ष सीए अजय कुमार जैन ने भी अपनी शुभकामनायें प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार में शांति व्यवस्था भंग करने पर 6 गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में थाना पथरी पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी के निर्देश पर संदिगध व्यक्तियों और किराएदारों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा सपेरा

युवती से मारपीट कर मोबाइल छीन कर भागे युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवती से मारपीट करने के बाद मोबाइल छीन कर भागे युवक के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामना आया है। युवती के पुलिस को सूचना देने के बाद जब पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की तो घटना का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया बैठक में उठाए मुद्दों को अनसुना करने का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुंभ मेला हाईपावर कमेटी की बैठक में उनके द्वारा उठाए मुद्दों को अनसुना करने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन द्वारा सीसीआर में ली गयी कुंभ मेला हाईपावर कमेटी

नगर में चलाया स्वच्छता अभियान, जगाई स्वच्छता की अलख

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर आईटीसी मिशन सुनहरा कल आचार्य कुल, बालकृष्ण स्वच्छता समिति एवं जे एस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत टाउन हॉल परिसर से शिवचौक तक मुख्य मार्ग पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों द्वारा झाड़ू लगाकर साफ-सफाई

स्टेडियम में शनिवार और रविवार को होगा क्रिकेट ट्रायल टारगेट

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश की अंडर 16 और अंडर 19 क्रिकेट टीमों के लिए जनपद मुज़फ्फरनगर के लिए आज स्पोर्ट्स स्टेडियम मे ट्रायल संपन्न हुए. ट्रायल के माध्यम सें चयनित क्रिकेटर्स मे अंडर 16 को कल शनिवार सुबह और अंडर 19 को रविवार को अगले चरण के ट्रायल के लिए बुलाया गया हैँ। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट

श्री बालाजी जन्मोत्सव पर टाउन हॉल बालाजी मंदिर पर हुआ भव्य कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के टाउन हॉल रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम कल्याण समिति के सभी पदाधिकारियो और सदस्यों द्वारा भगवान श्री हनुमान जी की विशेष आरती की गई। इसके बाद केक काटकर भोग प्रसाद अर्पित किया गया। इस अवसर पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal