मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के जाने वाले डॉ मुकेश जैन के सहयोग से वर्धमान हॉस्पिटल में इंटरनेशनल कराटे एकेडमी ऑफ़ इंडिया डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं टूर्नामेंट कंट्रोलर सैनसाई अभिषेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में वी.वी.क्लासिक काता चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस विशाल आयोजन में अरविंद संगल पालिका चेयरमैन शामली, मेरा वजूद फाउंडेशन के चैयरमेन प्रवेंद्र दहिया, वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप दास ने अतिथियों की भूमिका निभाई। इस काता चैंपियनशिप में आर्यपुरी स्थित कराटे अकेडमी, गांधी कॉलोनी वाटिका ब्रांच, न्यू मंडी ब्रांच, द्वारिका सिटी ब्रांच के 150 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर बहुत सुन्दर व दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते। इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को वीना शर्मा एवं अवनी शर्मा ने द्वारा आकर्षक मोमेंटो देकर उच्च स्तरीय सम्मान दिया गया।

इस काता चैंपियनशिप का मुख्य आकर्षण 4 से 5 वर्षीय छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे रहे पहली बार चैंपियनशिप खेल रहे। छोटे बच्चों का हौसला देखकर मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल आश्चर्य चकित एवं प्रसन्न होकर खेलों से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते रहे। वहीं स्वर्ण पदक विजेताओं का अति आकर्षण काता चैंपियनशिप कराया गया जिसमें जूनियर विंग में दमदार प्रदर्शन कर आर्यपुरी अकेडमी से कृष्णा त्यागी कनिष्क गर्ग, मण्डी ब्रांच से रेहा चौधरी व अक्क्षिना जैन ने वी.वी.क्लासिक नंबर वन ट्रॉफी जीती वहीं सीनियर महिला वर्ग में ब्लैक बेल्ट वानिया साहनी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नम्बर वन का खिताब जीता सीनियर पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय विजेता खिलाड़ियों में अत्यंत संघर्ष पूर्ण प्रदर्शन हुआ जिसमें ध्रुव शर्मा ट्रॉफी विजेता रहे वर्धमान हॉस्पिटल में यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू कर शाम 7 बजे तक सफलतापूर्वक चलता रहा। इस अवसर पर जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुज़फ्फ़रनगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र गोयल, सचिव वेदप्रकाश शर्मा सैनसाई अभिषेक शर्मा ने इस अपार सफलता का श्रेय डॉ मुकेश जैन, डॉ नूतन जैन, डॉ अनुभव जैन, डॉ वन्दना जैन को दिया।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





