मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी कालोनी शिवनगर स्थित मालवीय भवन में ब्राह्मण महासभा द्वारा भाजपा की जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं भाजपा के नामित सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में उत्साह का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम संयोजक पंडित उमादत्त शर्मा एवं पं. सुभाष चंद्र शर्मा ने शहर के प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित कर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्वेता कौशिक, विनीत कात्यायन एवं महामंत्री पद पर शरद शर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा तथा पालिका सभासद रवि पाराशर को फूलमालाएं, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं परिश्रम के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयकुमार शर्मा और संचालन डॉ. संदीप वत्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर उमादत्त शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, बृहमप्रकाश शर्मा, शलभ कौशिक एडवोकेट, उपेन्द्र कौशिक, भानू शर्मा (पुरकाजी), मुकेश मोटा, अक्षय शर्मा, शिशु प्रधान, आर्यन कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, मास्टर सुभाष शर्मा, अमित शर्मा (सभासद), हिमांशु कौशिक (सभासद), राहुल शर्मा, जयपाल शर्मा (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), विनोद शर्मा (लोकपाल), सोमित शर्मा, राधेश्याम त्यागी (उपाध्यक्ष बार संघ), बिजेंद्र शर्मा, नमन शर्मा, आशुतोष शर्मा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज में व्याप्त कुछ पुरानी परंपराओं एवं कुरीतियों को समाप्त करने का भी सामूहिक आह्वान किया गया। वक्ताओं ने समाज में अनावश्यक दिखावे, अपव्यय, सामाजिक भेदभाव तथा रूढ़िवादी प्रथाओं को त्यागकर शिक्षा, एकता और संस्कारों को अपनाने पर बल दिया।
अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित और जागरूक बनाने का संकल्प लिया गया।

UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को परखी डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं






