कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का भाजपा से कोई संबंध नहीं-विकास तिवारी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा के लिए व्यक्ति से पहले विचार जरूरी हैं। विचारवान, संस्कारवान और अनुशासित लोगों के जुड़ने से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। विधानसभा चुनाव से पूर्व उत्तराखंड के कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विकास तिवारी ने कहा कि जो लोग कांग्रेस मे शामिल हो रहे हैं। उनका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। उनमें से कुछ पार्टी से निष्काषित हैं। किसी के किसी दल मे आवाजाही से पार्टी को कोई फर्क नही पड़ता है। तिवारी ने कहा कि बहुत लोगों को व्यक्तिगत महत्वकांक्षा और राजनैतिक संभावनाएं पार्टी से बड़ी लगने लगती हैं, तो उनके भ्रम का शिकार होने की स्थिति बन जाती है। जो लोग स्वयं के हित में या अपनी किसी कमी के चलते भाजपा छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हुए हैं। जल्द ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हो जाएगा। नेतृत्व विहीन, विचार और सिद्धांतहीन कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है, जो उसमें सवार सभी लोगों की संभावनाओं को लील जाएगा। विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन और नेतृत्व राज्य में शून्य हो गया है। कांग्रेस नेताओं का आपसी द्वंद्व और वैमनस्य इतना है कि राज्य के अंदर उनका एक साथ बैठना भी असंभव सा हो गया है। हालात ये हैं कि उनकी इस कमजोरी का लाभ अब हाईकमान भी उठाने लगा है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के लिए देवभूमि आने की कोई अहमियत नहीं है, लिहाजा गाहेबगाहे प्रत्येक बैठक में सबको दिल्ली जाना पड़ता है। विकास तिवारी ने कहा कि जो लोग कांग्रेस में गए हैं। उन्हें कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर भरोसा नहीं है और केंद्रीय नेतृत्व के लिए आने वालों की कोई अहमियत नहीं है। इसीलिए प्रदेश की ज्वाइनिंग भी दिल्ली में करानी पड़ रही है। हालत ये है कि कांग्रेस पास प्रदेश की दो तिहाई विधानसभा सीटों पर लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं हैं। चुनाव जितना तो दूर की कौड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal