सनातन धर्म कॉलेज का वार्षिकोत्सव आयोजित, बिखेरी छटा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के सबसे पुराने, प्रतिष्ठित और यूजीसी नैक द्वारा ‘A’ ग्रेड प्रत्यायित शिक्षण संस्थान सनातन धर्म कॉलेज का वार्षिकोत्सव सनातन सांस्कृतिक क्लब तथा भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के प्रबंध सचिव अखिलेश दत्त, प्राचार्य प्रो. सुधीर पुण्डीर, प्रबंध समिति सदस्य अशोक तायल आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके किया। कॉलेज छात्रा पीहू शर्मा ने माँ सरस्वती की वंदना का गायन किया। प्राचार्य प्रो. सुधीर पुण्डीर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत वक्तव्य दिया। तत्पश्चात भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अत्यंत ही गरिमापूर्ण तरीके से आयोजन किया गया।
सनातन धर्म कॉलेज प्रेस समिति संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (हिंदी-विभाग) ने बताया कि गणेश वंदना, माँ सरस्वती की वंदना, शिव आराधना, मधुराष्टकम्, राम की चेतावनी (गद्यगीत) राजस्थानी लोकनृत्य, गुजराती गरबा, असम के बिहू नृत्य, पंजाबी भांगड़ा, लावनी, नवदुर्गा नाट्य, मंजूलिका शास्त्रीय नृत्य, मीरा शास्त्रीय नृत्य, गायन, आतंक का अंत : नाटक, कफन का सच (कविता) आदि के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला की जीवंत छटा बिखेरी। इसके पश्चात प्राचार्य जी द्वारा छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरण एवं शारीरिक शिक्षा-विभाग द्वारा ट्रैक शूट वितरण किया गया।


प्राचार्य प्रो. सुधीर पुण्डीर के सम्बोधनोपरांत संस्कृत-विभाग की प्रो. शुचि अग्रवाल द्वारा सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. शुचि अग्रवाल (संस्कृत-विभाग) एवं डॉ. सविता (हिंदी-विभाग) ने तथा संचालन डॉ. सविता, पीहू शर्मा और तानिया मित्तल ने संयुक्त रूप से किया l इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया जिनके नाम इस प्रकार हैं-पूजा, अंशिका, नेहा पाठक, आकांक्षा, आँचल, अनुष्का, सलोनी, शिवानी, मानसी, मुस्कान, नयन्शी, इशिका, शिवानी वर्मा, काजल, आदित्य, विधि, सौरभ गौर, छवि, सरन्या मित्तल, राघव सैनी, दीपक, आदित्य बंसल, आदित्य सैनी, अनु गोस्वामी, मानसी, मीनाक्षी, विकास, अंकित, रिया, सौरभ, राजीव, जेना, काजल, शिवानी वर्मा, वर्षा, अंजलि, छवि, आँचल,आकांक्षा, अंशिका शर्मा, वैदेही शर्मा, प्राणवी शर्मा एवं विक्रांत कुमार आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रो. अजयपाल सिंह, प्रो. विजयलक्ष्मी, प्रो. आरुणिमा रानी, प्रो. ममता श्याम, प्रो. अलका बंसल, प्रो. दिव्या बख्शी, डॉ. महिमा, डॉ. अरविन पंवार, प्रो. विकास वर्मा, डॉ. वसंत, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, डॉ. पीयूष शर्मा, लेफ्टिनेंट अजय, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. सरिता ढाका, डॉ. नवीन कुमार,डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. खुशबू यादव, डॉ. पवन तिवारी, डॉ. ध्रुव गुप्ता, डॉ. गौरव भारती, डॉ. मुहम्मद सलीम, डॉ. मदनपाल, डॉ. निशा चौहान, डॉ. आशना गुप्ता, डॉ. अनूप पटेल, डॉ. शुभी चौरसिया, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. शालिनी कुशवाहा, डॉ. अरुण, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. निकिता, डॉ. भूपेश जांगिड़, डॉ. संतोष यादव, डॉ. गौरव यादव, डॉ. शिवानी मौर्या, डॉ. निशा चौहान डॉ. करमजीत कौर,डॉ. नागेंद्र, डॉ. चंद्रमणि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई