रामनवमी पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 151 कन्याओं का पूजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर में महिला सशक्तिकरण और बाल सुरक्षा को लेकर नगरपालिका परिषद् और पुलिस विभाग की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कन्या पूजन के साथ-साथ समाज को महिला उत्थान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन पर जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया गया।
मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में कन्या पूजन एवं महिला-बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिजर्व पुलिस लाइन के मंदिर प्रांगण में विधि-विधान के साथ 151 कन्याओं और 20 लांगूर का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप अपनी पौत्री गौरवी स्वरूप और पुत्र कार्तिक स्वरूप के साथ विशेष रूप से 151 कन्याओं के लिए उपहार लेकर पहुंचीं। उन्होंने डॉ. नीलम राय, इंदु सिद्धार्थ और गौरवी स्वरूप के साथ मिलकर कन्याओं को प्रेमपूर्वक उपहार वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं और उनके अभिभावकों को लघु फिल्म के माध्यम से गुड टच-बैड टच सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने समाज को बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति सजग रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि कन्याओं का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान है। मिशन शक्ति जैसे अभियान समाज में जागरूकता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं। हर बेटी को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज और प्रशासन मिलकर ही महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार कर सकते हैं।
एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक कर समाज में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राय चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस पर हुआ उद्योग भ्रमण व अतिथि व्याख्यान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए पीपल ट्री वेंचर्स प्रा0 लि0 द्वारा छात्राओं को डिस्ट्रिट कॉपरेटिव बैंक का भ्रमण कराया गया तथा कालेज में भी एक अतिथि व्याख्यान का आयोजित कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को

धूमधाम के साथ मनाया गया श्री गुरू नानक देव जी महाराज का 557 वां प्रकाश पर्व

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय रोडवेज गुरूद्वारे में श्री गुरू सिंह सभा द्वारा जगत गुरू कलयुग के अवतार साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज का 557 वां प्रकाश पर्व श्री गुरू सिंह सभा द्वारा बडी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुणी ज्ञानी व रागी जत्थे पहुचें और सभी ने गुरू जी

अस्थाई गौशाला समोली तथा नावला कोठी खतौली का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अस्थाई गौशाला समोली तथा नावला कोठी, खतौली का निरीक्षण किया गया। समौली में 101 तथा नावला कोठी में 283 गौवेश संरक्षित है। समोली गौशाला की चारा काटने की मशीन खराब होने के कारण हरा चारा नहीं काटा जा सकता था। भूसा गौवेश को डाला गया था । केयर टेकर से सभी गौवंशों को

हरिद्वार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ब्रह्मलीन दादा गुरु बाबा ईश्वर दास की पुण्यतिथि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा पर उछाली आश्रम में ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास की पुण्य तिथी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में संतों महंतों ने ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संत

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की और से मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व यातायात के व्यापक प्रबंध किए

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा-मणि शंकर पांडे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन पर प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने हाईवे स्थित होटल में फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मणि शंकर पांडेय ने 28 नवम्बर को देहरादून में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal