हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की और से मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए थे। ब्रह्म मुर्हत में शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दिन भर चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्ध्य दिया और दान पुण्य कर परिवार के लिए मंगलकामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनसा देवी, चंडी देवी, मायादेवी आदि पौराणिक मंदिरों में दर्शन के लिए भी पहुंचे। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दिन भर स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेते रहे। स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी भीड़ रही। निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। जिससे सभी पार्किंग स्थल पूरी तरह भरे रहे।

हरिद्वार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ब्रह्मलीन दादा गुरु बाबा ईश्वर दास की पुण्यतिथि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा पर उछाली आश्रम में ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास की पुण्य तिथी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में संतों महंतों ने ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संत

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा-मणि शंकर पांडे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन पर प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने हाईवे स्थित होटल में फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मणि शंकर पांडेय ने 28 नवम्बर को देहरादून में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते

‘शाब्दिक ज्ञान कोश’ पुस्तक का हुआ विमोचन, आध्यात्मिक शब्दों को सरल भाषा में समझाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केशवपुरी स्थित दिव्य धाम सेवा केंद्र पर पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने लेखक बी.के. नरेश द्वारा लिखित पुस्तक ‘शाब्दिक ज्ञान कोश’ भाग-1 का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मेरठ रोड स्थित क्रॉस लाइन क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स एकैडमी एवं शाइन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें आज टूर्नामेंट की ट्रॉफी व टीमों के प्लेयर्स की टी-शर्ट की ग्रैंड लांचिंग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ टिकोला शुगर मिल के निदेशक निरंकार स्वरूप,

वसुंधरा रेजिडेंसी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात को की वसुंधरा रेजिडेंसी में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के अंतर्गत कथा व्यास पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कुन्ती प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को भूलने का समय सुख नहीं अपितु दुःख है। अक्सर मनुष्य जब सुखी होता सबसे पहले भगवान को भूलता है

चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में सर छोटूराम जी का जयंती समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर छोटूराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर के.पी. सिंह ने सर छोटूराम जी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि किसानों के मसीहा ‘दीनबंधु’ सर चौधरी छोटूराम जी एक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal