मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मेरठ रोड स्थित क्रॉस लाइन क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स एकैडमी एवं शाइन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें आज टूर्नामेंट की ट्रॉफी व टीमों के प्लेयर्स की टी-शर्ट की ग्रैंड लांचिंग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ टिकोला शुगर मिल के निदेशक निरंकार स्वरूप, व्यापारी नेता संजय मित्तल, त्रिवेणी फर्टिलाइजर ग्रुप आफ कंपनीज के चेयरमैन राजेश जैन, सीए हंस जैन, आकाश जैन, राजेश गोयल, आकाश गुप्ता, नमय शाह आदि ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि निरंकार स्वरूप ने आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के आयोजक प्रशांत जैन, जुहेर अब्बास, साहब जैदी, राहुल जकर, पवन वत्स, नफसे जैदी ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी जिसका पहला मैच कल खेला जाएगा तथा फाइनल मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा। उन्होंने बताया फाइनल में विजेता टीम को 1 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा-मणि शंकर पांडे
हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन पर प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने हाईवे स्थित होटल में फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मणि शंकर पांडेय ने 28 नवम्बर को देहरादून में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते






