मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए पीपल ट्री वेंचर्स प्रा0 लि0 द्वारा छात्राओं को डिस्ट्रिट कॉपरेटिव बैंक का भ्रमण कराया गया तथा कालेज में भी एक अतिथि व्याख्यान का आयोजित कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रभाव, कौशल विकास और भविष्य में रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या सारिका जैन के निर्देशन और व्यावसायिक समन्वयक शुभम तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डिस्ट्रिट कॉपरेटिव बैंक के प्रबंधक प्रदीप पांडेय ने छात्राओं को बैंक का भ्रमण कराते हुए बैंकिंग कार्यप्रणाली की बारीकियों को समझाया। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस के उपयोग, डिजिटल बैंकिंग, कंप्यूटर आधारित सेवाओं और सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्या सारिका जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्राओं की भविष्य के प्रति समझ विकसित होती है और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर छात्राओं को जहां उनके भविष्य में क्या करना है, इसके लिए एक दिशा मिलती है, वहीं उद्योग भ्रमण कर उन्हें पता चलता है कि संबन्धित क्षेत्रों में क्या-क्या संभावनाएं हैं तथा किस तरह से इस क्षेत्र में कार्य किया जाता है।
व्यावसायिक प्रशिक्षक शीज़ा खानम ने छात्राओं को बैंक खातों के विभिन्न प्रकारों जैसे बचत खाता, चालू खाता, नाबालिगों के खाते, आरडी, एफडी और पीपीएफ के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। छात्राओं को वित्तीय साक्षरता और वित्तीय समावेशन के महत्व को बताते हुए बचत करने की आदत डालने, बैंकिंग सेवाओं का सही उपयोग करने और डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को ताकीद की गई कि वे अपना ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। संदिग्ध लिंक से बचने और साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। इस दौरान कंप्यूटर शिक्षिका मोनी भी उपस्थित रहीं। दूसरी ओर अतिथि व्याख्यान में निखिल कुमार गर्ग द्वारा छात्राओं को कंप्यूटर की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि किस तरह से आने वाला समय कंप्यूटर का है। उन्होंने बताया कि आज जिस तरह से एआई प्रत्येक क्षेत्र में अपनी धाक जमा रहा है, उससे लगता है कि आने वाले समय में बिना कंप्यूटर के कोई भी कार्य करना संभव नहीं होगा।

धूमधाम के साथ मनाया गया श्री गुरू नानक देव जी महाराज का 557 वां प्रकाश पर्व
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय रोडवेज गुरूद्वारे में श्री गुरू सिंह सभा द्वारा जगत गुरू कलयुग के अवतार साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज का 557 वां प्रकाश पर्व श्री गुरू सिंह सभा द्वारा बडी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुणी ज्ञानी व रागी जत्थे पहुचें और सभी ने गुरू जी






