मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अस्थाई गौशाला समोली तथा नावला कोठी, खतौली का निरीक्षण किया गया। समौली में 101 तथा नावला कोठी में 283 गौवेश संरक्षित है। समोली गौशाला की चारा काटने की मशीन खराब होने के कारण हरा चारा नहीं काटा जा सकता था। भूसा गौवेश को डाला गया था । केयर टेकर से सभी गौवंशों को भूसा में चोकर की सानी करवायी गयी तथा शीघ्र कुट्टी मशीन ठीक कराने हेतु उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ग्राम प्रधान व सचिव से समन्वय हेतु निर्देशित किया गया। गौशाला पर भंडारित गोबर की खाद का शीघ्र निस्तारण कराने हेतु केयर टेकर को स्थानीय कृषकों से सम्पर्क कर खाद के बदले पराली लेने का अभियान चलाने हेतु कहा गया। ठंड से बचाव हेतु पर्दे त्रिपाल लग्प दिये गये हैं। साफ सफाई संतोष जनक पायी गयी। भूसा व हरा चारा पर्याप्त भंडारित पाया गया। अस्थाई गौशाला नावला कोठी पर भंडारित गोबर की खाद के शीघ्र निस्तारण हेतु संचालक करथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार को निर्देशित किया गया तथा कृषकों से पराली लेकर गोबरखाद उठाकर ले जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। गौशाला में साफ सफाई व ठंड से बचाव के उपाय संतोष जनक, पाये गये। तीन गोवेश बीमार पाये गये जिनकी चिकित्सा की गयी है।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस पर हुआ उद्योग भ्रमण व अतिथि व्याख्यान
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए पीपल ट्री वेंचर्स प्रा0 लि0 द्वारा छात्राओं को डिस्ट्रिट कॉपरेटिव बैंक का भ्रमण कराया गया तथा कालेज में भी एक अतिथि व्याख्यान का आयोजित कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को






