श्रीराम नवमी पर पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का दिखा उत्साह

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम नवमी के अवसर पर नई मंडी क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा शुक्रवार को आयोजित शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
मुजफ्फरनगर की नई मंडी स्थित श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति, पटेल नगर में श्री राम नवमी के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रात:काल हवन और सुन्दर कांड का पाठ हुआ, जिसके पश्चात कथावाचक ब्रजेश पाठक ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन पर विस्तार से प्रवचन देते हुए उनके जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी नरेन्द्र गोयल (दुर्गा इस्पात), मनीष कपूर (मीनू पेपर मिल), वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ और समाजसेवी भीमसेन कंसल उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम का तिलक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती के पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। समिति की ओर से सभी अतिथियों को भगवान श्री रामलला का चित्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
यहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य पालन का आदर्श प्रस्तुत करता है। उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में प्रेम, सौहार्द और सद्भावना को मजबूत किया जा सकता है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि श्री राम नवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

रामलीला भवन पटेलनगर परिसर से प्रारम्भ शोभायात्रा मुनीम कॉलोनी, राजवाहा रोड, बालाजी रोड, टेलीफोन एक्सचेंज और नई मंडी के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। शाम के समय शोभायात्रा पुन: रामलीला भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के स्वर्ण रथ के दर्शन किए और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। बैंड-बाजों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस दौरान समाजसेवी मनीष चौधरी, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, सभासद योगेश मित्तल, प्रशांत गौतम, दिनेश जैन, रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, मीना ऐरन,कन्दर्प ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मनोज पाटिल, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, अंशुल भारद्वाज, अनिल गोयल, अंशुल गुप्ता, सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बहुजन समाज ने किया विधायक रवि बहादुर का समर्थन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के

ज्वालापुर के कई इलाकों में 18 घंटे ठप्प रही विद्युत आपूर्ति, लोगों ने छत पर जागकर गुजारी रात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। तारों में आग लगने से उपनगरी ज्वालापुर के कई इलाकों में शनिवार की देर रात ठप्प हो गयी। रविवार दोपहर करीब 18 घंटे बाद विद्यूत आपूर्ति बहाल हो पायी। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो ने जागकर रात बितायी।

मृतक केतन के परिवार से मिलने टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण और खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। धक्का मुक्की के बीच सांसद चंद्रशेखर रावण के

आदि शक्ति का साक्षात स्वरूप है मां कामाख्या देवी मंदिर-स्वामी अरूण गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि मां कामाख्या देवी मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। जो श्रद्धालु भक्त आस्था और विश्वास के साथ मां कामाख्या के दर्शन पूजन करते हैं। मां की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड 12 रामधाम में लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिक नगर तक बनने वाली 500 मीटर सड़क का निर्माण एचआरडीए द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर विधायक आदेश चौहान

बाल चेतना शिविर में एक माला देश के नाम का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा द आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर एक बाल चेतना शिविर आवास विकास मुजफ्फरनगर के मंदिर कैंपस में शुरू किया गया। शिविर का आधार अपनी संस्कृति की तरफ बच्चों का रुझान और अधिक बढ़े और बच्चे अपने देश की महानता अपनी संस्कृति की महानता का संस्कार और अधिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal