विधायक आदेश चौहान ने किया शील इंस्टीट्यूट की नवोदय नगर शाखा का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने फीता काटकर शील इंस्टीट्यूट की नवोदय नगर ब्रांच का शुभारंभ किया। इंस्टीट्यूट संचालकों को शुभ कामनाएं देते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर की उपयोगिता को देखते हुए कंप्यूटर शिक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शील इंस्टीट्यूट कंप्यूटर शिक्षा का अग्रणी संस्थान है। नवोदय नगर में इंस्टीट्यूट की नई शाखा खुलने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने इंस्ट्टियूट की नई शाखा के शुभारंभ की बधाई देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को रोजगार परक कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने में शील इंस्टीटयूट अहम भूमिका निभा रहा है।
इंस्टीट्यूट संचालक विभाष सिन्हा ने बताया कि शील इंस्टिट्यूट की शुरुआत वर्ष 1989 में शिवालिक नगर से हुई थी। इसके बाद रानीपुर मोड़ पर दूसरी शाखा खोली गई। अब नवोदय नगर में नई ब्रांच खुलने से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इंस्टिट्यूट छात्र-छात्राओं को टैली सॉफ्टवेयर का ऑथराइज्ड सेल, सर्विस एवं एजुकेशन पार्टनर है। इंस्टिट्यूट में छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, इंटरनेट, पायथन, जावा, ऑटोकैड, शॉर्टहैंड, हिंदी-इंग्लिश टाइपिंग और इंगलिश स्पीकिंग आदि की ट्रेनिंग दी जाती है। संस्थान में प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं को सिडकुल इंडस्ट्रीज में 100 प्रतिशत जॉब प्लेसमेंट की सुविधा भी प्रदान की जाती है। जिससे छात्रों को कोर्स पूरा करने के बाद रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। उद्घाटन कि दौरान डा.विशाल गर्ग, जगदीश लाल पाहवा, राघवेंद्र चौहान, महेश राणा, राकेश राजपूत, दीपक नौटियाल, श्वेता श्रीवास्तव, भेल एजीएम अभय सिंह, जटाशंकर श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal