मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला युवा अधिकारी, माई भारत (MY Bharat) मुजफ्फरनगर के कुशल नेतृत्व तथा होली चाइल्ड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ के उत्कृष्ट सहयोग से 25 नवंबर 2026 को होली चाइल्ड इंटर कॉलेज, जड़ौदा (मुजफ्फरनगर) में ‘संविधान दिवस’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होली चाइल्ड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध समाजसेवी प्रवेंद्र दहिया रहे। ओजस्वी वक्ता और ‘हिंदुस्तान यूथ आइकन अवार्ड’ विजेता युवा आइकन अक्षय कुमार ने ‘विकसित भारत @2047’ के महत्वपूर्ण पड़ावों और रूपरेखा (रोडमैप) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर देव शर्मा और प्रियांश तोमर ने ‘विकसित भारत @2047’ के लिए ‘नशा मुक्त अभियान’ के महत्व पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी मोहम्मद जुबैर ने प्रतिभागियों को फिटनेस और खेल गतिविधियों से जुड़कर ‘विकसित भारत @2047’ में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात, संविधान पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी (Q&A) प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को उपहार स्वरूप माई भारत (MY Bharat) के मग भेंट किए गए।
साथ ही, संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था दोहराने के लिए सभी ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का वाचन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का यथोचित सम्मान किया गया और सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस पर हुआ उद्योग भ्रमण व अतिथि व्याख्यान
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए पीपल ट्री वेंचर्स प्रा0 लि0 द्वारा छात्राओं को डिस्ट्रिट कॉपरेटिव बैंक का भ्रमण कराया गया तथा कालेज में भी एक अतिथि व्याख्यान का आयोजित कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को






