यूपी में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए डीजीपी ने निर्देश

Share :

लखनऊ (एजेंसी)। यूपी में अब किसी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज नहीं करवा सकेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस खुद मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई करेगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस अफसरों को निर्देश जारी करते हुए कहा हे कि अगर एफआईआर में दर्ज बातें गलत मिलती हैं तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट ने पिछली 14 जनवरी को निर्देश दिया था कि विवेचना के बाद अगर गलत तथ्य दिए जाने का मामला जानकारी में आता है तो उसकी सूची तैयार करके गलत जानकारी देने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। परिवार प्रस्तुत करने से पहले संबंधित के बयान ऑडियो और वीडियो के माध्यम से भी संकलित किए जाएं। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि कई बार इस प्रकार के मामले भी आते हैं कि शिकायतकर्ता द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगाए जाते हैं और विवेचना के बाद मामला कुछ और ही निकलता है।डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि प्रदेश में गोतस्करी रोकने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। गिरोह बनाकर पशुओं की तस्करी करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई, जिससे बहुत हद तक उनके गिरोह को तोड़ने का काम किया गया है। अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोरक्षा या गोतस्करी के मामले को मुख्यमंत्री ने प्राथमिक पर रखा है। जो लोग ऑर्गेनाइज्ड रूप से गोतस्करी के अपराध में लिप्त हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। बीते दिनों में जो भी उनके नेटवर्क हैं, उसे तोड़ा गया है। जो इसके पीछे शामिल हैं, उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहाकि अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस पर कार्रवाई करें। गोतस्कर पर पूरी तरह से अंकुश लगाएं। उनके चेन को तोड़ने का कार्य जरूर करें, जिससे पशु तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal