अब सीबीएसई पैटर्न पर बच्चों को शिक्षा देगा लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को सीबीएसई द्वारा संबद्धता प्राप्त होने पर प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों, शिक्षण व्यवस्था एवं भविष्य की योजनाओं के विषय में विस्तार से मीडिया संग चर्चा की। विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरुण खंडेलवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन विद्या भारती द्वारा अनुप्राणित विद्यालय है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण भारत में लगभग 24000 विद्यालय वर्तमान में देश के प्रत्येक राज्य में विद्या भारती के संचालित हैं। यह विद्यालय 2004 से यूपी बोर्ड की मान्यता के साथ चल रहा है। विद्यालय का बोर्ड परीक्षा का परिणाम सदैव जिले एवं राज्य में श्रेष्ठ रहा है। विद्यालय के पूर्व छात्र आज विभिन्न सरकारी विभागों एवं डॉक्टर, इंजीनियर, भारतीय सेना आदि के साथ सफल उद्योगपतियों के रूप में समाज व देश की सेवा कर रहे है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एवं भगत सिंह कोशियारी विद्या भारती के आचार्य तथा वर्तमान थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी विद्या भारती के पूर्व छात्र रहे हैं।
प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह विद्यालय जनपद का इकलौता विद्यालय है, जिसमें 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग रेंज है। रेंज में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभिनव देशवाल ने ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। शूटिंग रेंज में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त समाज के अन्य बच्चों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है। विद्यालय में भारत सरकार द्वारा स्थापित रोबोटिक लैब है। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक से रोबोट विज्ञान की जानकारी प्रदान की जाती है। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त विद्यालय के विशाल ऑडिटोरियम में छात्रों को समय-समय पर विभिन्न प्रेरणादाई एवं महापुरुषों की जीवन गाथाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई जाती हैं। विद्यालय के कक्षा कक्षों में डिजिटल इंट्रेक्टिव पैनल के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय की वंदना सर्वांगीण विकास का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें छात्रों के स्टेज फोबिया को दूर करने के लिए विभिन्न प्रयोग किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि संस्कार व्यक्ति के जीवन का आधार होता है। यह भारतीय संस्कृति की महानता है कि आज पूरा विश्व युद्ध की विभीषिका में जल रहा है। लेकिन भारत पूर्णतया सुरक्षित है। भारतीय सभ्यता के वसुधैव कुटुंबकम की भावना को ही आधार बनाकर विद्या भारती का पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।
इस विद्यालय में विशाल खेल का मैदान है, जिसमें सभी प्रकार के इंडोर एवं आउटडोर खेलों की पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है। विद्यालय में आधुनिक एवं सुसज्जित पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की लगभग दस हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही विद्यालय में दो अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें 100 कंप्यूटरों के माध्यम से छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है। सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशालाओं में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को विभिन्न वैज्ञानिक पद्धतियों को प्रभावी ढंग से सीखने का अवसर दिया जाता है। बच्चों में अंग्रेजी भाषा बोलने में हिचक दूर करने के लिए लैंग्वेज लैब की व्यवस्था है। जिसमें आधुनिक तकनीक के माध्यम से छात्रों को अंग्रेजी बोलने की कला सिखाई जाती है।
विद्यालय को सीबीएसई द्वारा संबद्ध करने का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा पद्धतियों के माध्यम से भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना है। विद्यालय द्वारा न्यूनतम शुल्क में सीबीएसई का शिक्षण प्रदान करने का उद्देश्य समाज के उस वर्ग को राहत प्रदान करना है, जिनके सपने आर्थिक तंगी के कारण पूरे नहीं हो पाते थे। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर, उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल, कोषाध्यक्ष अजय जैन, ललित महेश्वरी, प्रमोद तिवारी, ज़ीआईसी प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह एवं आशीष द्विवेदी के अतिरिक्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम नवमी पर पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का दिखा उत्साह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम नवमी के अवसर पर नई मंडी क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा शुक्रवार को आयोजित शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। मुजफ्फरनगर की नई मंडी स्थित

हरिद्वार ट्रेवल्स व्यवसाईयों ने की परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार लग्जरी कोचस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात की और उन्हें चारधाम यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। ट्रेवल्स व्यवसाई राकेश गोयल ने मांग की कि सबसे पहले चारधाम यात्रा के पंजीकरण की सीमा कोविड समय में भीड़ को नियंत्रित

विधायक आदेश चौहान ने किया शील इंस्टीट्यूट की नवोदय नगर शाखा का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने फीता काटकर शील इंस्टीट्यूट की नवोदय नगर ब्रांच का शुभारंभ किया। इंस्टीट्यूट संचालकों को शुभ कामनाएं देते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर की उपयोगिता को देखते हुए कंप्यूटर शिक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शील इंस्टीट्यूट कंप्यूटर शिक्षा का

हरिद्वार शहर को मिलेगी अब दो नए पुलों की बड़ी सौगात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेले के दौरान धर्मनगरी हरिद्वार को दो नए पुलों की सौगात मिलने जा रही है। कुंभ मेला प्रशासन के प्रस्ताव पर सरकार ने खड़खड़ी शमशान घाट के समीप और कनखल में श्रीयंत्र मंदिर के सामने नए पुल बनाने की स्वीकृति दी है। दो नए पुलिस ने यातायात के सुगम संचालन और जाम

यूपी में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए डीजीपी ने निर्देश

लखनऊ (एजेंसी)। यूपी में अब किसी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज नहीं करवा सकेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस खुद मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई करेगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस अफसरों को निर्देश जारी करते हुए कहा हे कि अगर एफआईआर में दर्ज बातें गलत मिलती हैं तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

भारत की संस्कृति को खत्म करने का वैश्विक षड्यंत्र चिंता का कारण: शांतनु जी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच श्री बालाजी धाम मंदिर संकीर्तन भवन मे आयोजित श्री राम कथा के चौथे दिन आचार्य श्री शांतुनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगो के साथ श्री राम-सीता विवाह प्रसंग सुनाया तो श्रद्वालु आनंदित होकर झूम उठे। इस मौके पर शांतुनु महाराज ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है कि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal