मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान सभा सरकारी आश्वासन संबंधी समिति सभापति राजपाल सिंह बालियान ने बैठक में जनपद में गन्ने की घटतौली पर चिंता व्यक्त करते हुए अफसरों को फटकार लगाते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए। वहीं सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हैं, उन योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचे, यही सरकार की मंशा है, इस उद्देश्य से अधिकारी भविष्य में जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा अच्छे कार्य किया जा रहे हैं, इसमें और सुधार की संभावनाएं तलाशी जाए। उन्होंने डीएम-एसएसपी के कार्यों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे ही कार्य करते रहें जिससे जनपद का और विकास हो सके।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






