मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान सभा सरकारी आश्वासन संबंधी समिति सभापति राजपाल बालियान की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न बैठक में सभापति एवं समिति सदस्यों को एसएसपी संजय वर्मा ने अवगत कराया कि शासन की मंशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए काम किए जा रहे हैं। वहीं अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 2025 से अब तक 273 पुलिस मुठभेड़ में 530 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में से 323 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल एवं 5 अभियुक्त मुठभेड़ में मृत हुए। एनडीपीएस अधि. के अंतर्गत 108 अभियोग पंजीकृत किए गए, जिनमें 184 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1362.026 कि ग्रा. गांजा, 2.807 किग्रा. चरस, 3.555 किग्रा. अफीम,3.363 किग्रा. स्मैक,933.718 किग्रा. डोडा, 403250 नशीली गोलियां बरामद की गई। महिला अपराधों में पहले से बहुत कमी आई है। साइबर क्राइम तथा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक त्किया ाथा आॅपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही और गोकशी पर कार्रवाई लगातार जारी हंै।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






