उ. प्र. विधानसभा आश्वासन समिति की बैठक में सभापति ने गन्ना घटतोली पर लगाई अफसरों को फटकार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन सभागार में सभापति राजपाल सिंह बालियान एवं समिति सदस्य राम खिलाड़ी सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान सभा सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभापति एवं समिति सदस्यों ने जिले की कानून व्यवस्था के साथ समाज कल्याण, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चीनी एवं गन्ना उद्योग,राजस्व, सिंचाई एवं जल संसाधन, पर्यावरण, वन, कारागार, बेसिक शिक्षा, आरओ प्रदूषण, खाद्य एवं रसद विभागों के लंबित आश्वासन पर विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा की।
बैठक में सभापति एवं समिति सदस्यों को एसएसपी संजय वर्मा ने अवगत कराया कि शासन की मंशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए काम किए जा रहे हैं। बैठक में समिति ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्व में छात्रवृत्ति/वृद्धा पेंशन की मदों में की गई गड़बड़ी के संबंध में की गई कार्रवाई सेअद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण ने जनपद में दोनों खंडों में कोई भी ग्राम सभाएं, राजस्व ग्राम डामर रोड से जोड़ने से वंचित नहीं होने की जानकारी दी। समिति ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग की सड़कों के दोनों तरफ स्थित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर नोटिस देते हुए कब्जामुक्त कराया जाए। अवैध विद्युत कनेक्शन दिए जाने के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि आॅनलाइन प्रक्रिया में जिले के विद्युत वितरण मंडलों से प्राप्त सूचना के अनुसार निजी नलकूप के संयोजनों हेतु कोई प्रकरण अवैध वसूली से जुड़ा नहीं है एवं जनपद में किसी खंड में निजी नलकूप तथा अन्य श्रेणी की संयोजन दलालों के माध्यम से नहीं दिए जाते हैं तथा खंड कार्यालय में दलालों का प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध है।
सीएमओ ने बताया कि स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को टूटी हड्डी जोड़ने हेतु 02 सीएआरएम मशीन उपलब्ध हंै। वहीं समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर मानकानुसार चिकित्सक, स्टाफ तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। समिति ने गन्ना किसानों का गन्ना क्रय पर की जा रही मनमानी, मंसूरपुर व खतौली में गन्ना केंद्रों पर तोल केंद्रों की जांच कराने के निर्देश दिए।
एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने समिति को अवगत कराया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर जनपद में तहसील क्षेत्र अंतर्गत अभियान चलाकर खतौली में अंकित तालाबों, जिलों एवं वाटर रिजर्वाॅयर का सत्यापन करने के बाद खतौनी में 6142 तालाब क्षेत्रफल 2967.101 हेक्टेयर चिन्हित करते हुए कुल 315.90 हेक्टेयर पर मिले अवैध कब्जों में से कार्रवाई के उपरांत वर्तमान तक कुल 426 प्रकरणों में 619 व्यक्तियों का क्षेत्रफल 91.1278 हेक्टेयर से अवैध कब्जे हटाए। प्रदेश में बंधे-रिंग बंधें के गैप के संबंध में अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड प्रथम मेरठ ने समिति को अवगत कराया कि जनपद में खंड के क्षेत्र कार्य क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी के दाएं किनारे पर 16.500 किमी लंबाई में रामराज तटबंध तथा शुक्रताल में सोलानी नदी के दाएं किनारे पर 2.2700 किमी लंबाई में शुक्रताल तटबंध निर्मित है। जिला पूर्ति अधिकारी ने समिति को बताया कि वर्तमान में जनपद में 849 उचित दर दुकान प्रचलित संचालित हैं व वर्तमान में समस्त उचित दर दुकानों पर ई-पॉस व ई-वेईग मशीन के माध्यम से कार्डधारकों में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस दौरान विधानसभा सदस्य राम खिलाड़ी सिंह, रालोद जिला अध्यक्ष संजय राठी, अनुसचिव, प्रतिवेदक व डीएम उमेश मिश्रा एसएसपी संजय वर्मा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal