नगर पालिका के 8 सरकारी विभाग बड़े बकायेदार, भेजे गए नोटिस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजस्व वसूली में पिछड़ी पालिका ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में अब बडेÞ बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पालिका ने 8 सरकारी विभागों को हाउस और वॉटर टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजा है। इन विभागों पर 5.81 करोड़ रुपए से अधिक का हाउस और वॉटर टैक्स बकाया है। सबसे अधिक बकाया मंडी समिति और पुलिस लाइन पर बताया गया है।
शासन स्तर से नगर पालिका के राजस्व वसूली में बढ़ोत्तरी की कवायदों के बीच अब पालिका को 31 मार्च तक करीब 13.80 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। नगर पालिका ने अभी तक 56 प्रतिशत वसूली की है। नगर पालिका कर विभाग के अनुसार मंडी समिति पर करीब 3.86 करोड़, पुलिस लाइन पर 98 लाख, विकास भवन पर 35 लाख, आयकर पर 70 हजार, तहसील सदर पर 19 लाख, जिला चिकित्सालय पर 32.50 लाख, लोक निर्माण पर 9 लाख और तहसील के रिकार्ड रूम पर 1.20 लाख रुपए हाउस और वॉटर टैक्स बकाया है। इन विभागों को पालिका द्वारा नोटिस जारी किया है। इसके अलावा भोपा रोड स्थित इवान अस्पताल ने 7.30 लाख, प्लासा ने 8.50 लाख, ग्रैंड प्लाजा मॉल ने 8.50 लाख और वर्धमान अस्पताल ने 4.70 लाख हाउस टैक्स व वॉटर टैक्स जमा कराया है। शिवचौक पर स्थित पीएनबी बैंक की शाखा पर करीब 29 लाख रुपएऔरं गांधी आश्रम पर भी करीब 7.50 लाख रुपए किराया बकाया है।
नगर पालिका के कर विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की अभी एसआईआर में ड्यूटी लगी है, जिस कारण हाउस और वॉटर टैक्स की वसूली नहीं हो पा रही है। चेयरपर्सन ने एसआईआर के साथ टैक्स वसूली करने के निर्देश दिए हुए हैं। टैक्स वसूली के कार्य में लापरवाही करने पर दो राजस्व निरीक्षक अमरजीत और अमित कुमार के जनवरी माह के वेतन पर रोक लगाई गई है।
इन्होंने कहा-
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शासन स्तर से तय राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे है। नगर क्षेत्र में 8 सरकारी विभागों पर करीब 5.81 करोड़ रुपए का हाउस और वॉटर टैक्स बकाया है। इन्हें समय से टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा: आलोक शर्मा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान

भाजपा ने किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से मिलता है व्यापार को बढ़ावा: अरूण सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम व्यापारी संवाद के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्या अंजना चड्ढा के निवास पर स्थानीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल की उपस्थिति में व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें केन्द्र व प्रदेश

हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड में पारित किए कई प्रस्ताव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (चौधरी किरण सिंह) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्यों के साथ एजेंडे के सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा के उपरांत विकास योजनाओं को लेकर कई प्रस्ताव

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किया भव्य प्रसाद वितरण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के हरिलोक के पास सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच हलवा, पूरी और आलू की सब्जी के प्रसाद का भव्य वितरण किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal