मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेश पर होली पर्व अभियान के क्रम में गुरूवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए गांव तिसंग, तहसील जानसठ में मावा भट्ठियों पर छापा मारा। स्थानीय पुलिस बल के साथ की गई उक्त छापामारी के दौरान एक विधिक नमूना खाद्य पदार्थ मावा, एक नमूना वनस्पति, एक नमूना मिश्रित दूध, व एक नमूना स्किम्ड मिल्क पाउडर के संग्रहित किए गए। खाद्य विभाग की टीम ने इस प्रकार कुल 4 विधिक नमूने संग्रहीत किए।
खाद्य विभाग की छापेमाारी के दौरान 10 किग्रा वनस्पति सीज किया, जिसका मूल्य दो हजार रुपए, 70 किग्रा स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज किया जिसका मूल्य 30,800 रुपए है। इसके साथ ही अस्वस्थकर परिस्थितियों में भंडारित होने के कारण कुल 100 किग्रा मावा जिसका मूल्य रुपए 22,500 रुपए है को नियमानुसार जनहित में विनष्ट कराया गया। अभियान टीम में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम कुमारी एवं डॉ. विशाल चौधरी उपस्थित रहे।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






