मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन श्रँृखला के तहत रामलीला टिल्ला शहर हनुमान बस्ती में सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि पूज्य स्वामी शांत मुनि जी (कृष्ण मंदिर खतौली) व मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस से जिला प्रचारक निपेंद्र रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा भक्ति एवं देशभक्ति कार्यक्रम की नाट्य के रूप में प्रस्तुति दी गई।
सम्मेलन में स्वामी जी ने अपने उद्धबोधन में हिन्दू एकता पर जोर देते हुए कहा कि समस्त हिन्दू समाज का एक रहना ही सनातन धर्म संस्कृति की नींव है। आज संघ समरसता का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हिन्दू समाज की चुनौतियों से भरा होगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से निपेंद्र जी ने संघ के 100 वर्षों में संघ ने क्या किया व संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने प्रथम संघचालक डॉ. हेडगेवार जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम हिन्दू आज अपने बुजुर्गों के कारण हैं, वे अगर युद्ध न करते या प्राणों की आहुति न देते तो आज हम हिन्दू न होते। उन्होंने कहा कि अगर किसी हिन्दू को दर्द हो रहा है, तो हरेक हिन्दू इसे अपना दर्द समझें। कार्यक्रम में प. ध्यानचंद कुश ने सभी हिन्दुओं से अपील की कि सभी जाति श्रेष्ठ हैं, लेकिन राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। समाज में जब भी हम निकलें तो हिन्दू हो। कार्यक्रम अध्यक्ष विनय गुर्जर व संचालन सुभाष ने किया। कार्यक्रम में राजू सैनी, जयप्रकाश जी, उत्कर्ष जी, कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, देवेंद्र जी, संजय गर्ग, लवलेश शर्मा, सुरेंद्र मोघा, शंकर जी, बिजेंद्र, रविंद्र, ललित, पवन, रामपाल, मनीष, आर्यन का सहयोग दिया।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






