डीएस पब्लिक स्कूल में मैजिक शो का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा बच्चों के मनोरंजन के साथ ही उनमें चमत्कारों के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के लिए एक रोचक मैजिक शो का आयोजन किया गया। मैजिक शो में जादूगर भारत सोनी ने बच्चों को जादू के अनेक करतब दिखाए और बच्चों को जादू से जुड़े शिक्षाप्रद सामाजिक संदेश भी दिए। उन्होंने बच्चों को रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि जादू केवल हाथ की सफाई व विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित एक कला है। किसी भी चमत्कार के पीछे कोई ना कोई ट्रिक अथवा कोई वैज्ञानिक कारण होता है, ऐसे में हमें अंध विश्वास में ना पड़कर चमत्कार के पीछे छुपे कारण को जानना चाहिए।
विद्यालय के मंच पर जादूगर भारत सोनी ने बच्चों को हवा में छड़ी पैदा करना, कभी ना खत्म होने वाले पानी वाले मटके का जादू वाटर आॅफ इंडिया, रुमालों का रंग बदलना, खाली पैकेट में से गुलदस्ते निकालना, खाली कार्ड बोर्ड में से फूल निकलना, खाली डब्बे से नोटों की बारिश, बच्चों के हाथ में से अंगूठी गायब तथा फिर उसे एक छोटे बक्से से बरामद करना, बच्चों के कान से दूध निकालना, अखबार से नोट निकालना, कोल्ड ड्रिंक का रंग बदलना जैसे करतब दिखाकर सभी को हैरत में डाल दिया। वाटर आॅफ इंडिया माया के द्वारा जादूगर भारत सोनी ने बच्चों को जल संरक्षण का संदेश दिया। एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने इस मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक मैजिक शो के लिए जादूगर भारत सोनी की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal