मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा ने चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रहे निर्माण व जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यदायी संस्था, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. निर्माण प्रखण्ड सहारनपुर के द्वारा निर्माण करवाएं जा रहे भारोत्तोलन हाल, वॉलीवाल कोर्ट के निर्माण एवं बहुउददेशीय जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिनाई कार्य में प्रयुक्त हो रही ब्रिक एवं मेटीरियल की गुणवत्ता सहीं नहीं पाए जाने तथा नवनिर्मित भारोत्तोलन हॉल में चिनाई कार्य में प्रयुक्त हुई ब्रिक पर आये सफेद कलर के शौरा को दूर करने के सख्त निर्देश दिए।

डीएम उमेश मिश्रा शनिवार को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रहे बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल र्जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैडमिन्टन हाल की छत में लगी प्रोफाईल शीट में प्रकाश के जो छिद्र दिखायी दिए, उन्हें तत्काल दूर करने के सख्त निर्देश दिए। बहुउद्देशीय क्रीडा हाल, चैंज रूम के कमरे व खिड़कियों को कोर्नर की धार को सही करने से उनके प्लास्टर मिश्रण को सही अनुपात में किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट पवेलियन में रंगाई-पुताई का कार्य तथा टॉयलेट में फिनिशिंग कार्य मानक के अनुरूप करने को निर्देशित किया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराये जा रहे कार्यों में अनियमितता पाये जाने पर डीएम उमेश मिश्रा ने कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ उनका स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने को निर्देशित किया तथा सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने एवं उसे किये जाने वाले भुगतान में कटौती के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही डीएम उमेश मिश्रा द्वारा जिला क्रीडा स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान अन्य कार्यक्रम किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जोकि शासनादेशों के नियमों का उल्लंघन है। डीएम ने इसके लिए जिला क्रीड़ाधिकारी को चेतावनी निर्गत किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सन्दीप इन्दौरिया अधिशासी अभियन्ता, उ. प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. सहारनपुर, उप क्रीड़ाधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अन्य अभियन्ता भी उपस्थित रहें।

वाल्मीकि क्रान्ति दल ने शिव चौक पर किय डॉ अम्बेडकर की शोभायात्रा का स्वागत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वे जन्मोत्सव पर टाउनहॉल से शिशोभित भव्य शोभायात्रा पर शिव चौक व आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर व राष्ट्रीय महासचिव सोनू सरवट वाल्मीकि व समस्त वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा





