डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र मलिक बने महासचिव

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की सबसे प्रतिष्ठित संस्था ‘डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन’ के वर्ष 2026-27 के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। भारी गहमागहमी और रोमांचक उतार-चढ़ाव के बीच प्रमोद त्यागी ने अध्यक्ष पद पर और सुरेंद्र कुमार मलिक ने महासचिव पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जैसे ही अंतिम राउंड के परिणामों की आधिकारिक घोषणा हुई, कचहरी परिसर समर्थकों के नारों और ढोल-नगाड़ों की आवाज़ से गूंज उठा।
अध्यक्ष पद: प्रमोद त्यागी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मौ० अंजुम खान को कड़े मुकाबले में पछाड़ते हुए अध्यक्ष पद की कुर्सी अपने नाम की। पंचकोणीय मुकाबले में प्रमोद त्यागी की रणनीतिक बढ़त अंत तक कायम रही। महासचिव पद: सुरेंद्र कुमार मलिक ने शुरूआती राउंड से ही जो बढ़त बनाई, वह अंत तक अटूट रही। उन्होंने प्रदीप कुमार मलिक और अन्य प्रतिद्वंदियों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की। अन्य पदों पर: वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर चंद्रवीर चौधरी और कोषाध्यक्ष पद पर नीशुकांत शर्मा ने भी शानदार जीत हासिल कर नई कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाई।
अधिवक्ताओं में भारी उत्साह
इस बार मतदान का प्रतिशत काफी ऊंचा (करीब 80%) रहा था, जहां 2382 मतदाताओं में से 1911 ने वोट डाले थे। चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी ने शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया है। नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और महासचिव सुरेंद्र मलिक ने जीत के बाद कहा कि वे अधिवक्ता हित और बार की गरिमा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

राउंड संख्या= आखिरी राउंड
अध्यक्ष
1-अनिल जिंदल=508
2-अर्जुन सिंह =57
3-प्रमोद त्यागी =602
4- मौ० अंजुम खान=543
5-सुरेंद्र पाल मैनवाल=177
महासचिव
1-जितेंद्र कुमार=396
2-नवाब अली चौधरी=350
3-प्रदीप कुमार मलिक=412
4-विकास त्यागी=138
5-सुरेंद्र कुमार मलिक=587
वरिष्ठतम उपाध्यक्ष
1-ईश्वर चंद त्यागी =477
2-चंद्रवीर चौधरी =680
3-धर्मेंद्र कुमार पुंडीर =336
4-नरेंद्र सिंह कश्यप =322
कोषाध्यक्ष
1-अमित कुमार जैन =133
2- नीशुकांत शर्मा=620
3-मुनव्वर हुसैन=548
4-सुधीर कुमार चौहान=412
5-सुभाष चंद्र गर्ग=127

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट

मंत्री कपिल देव ने शुकतीर्थ आश्रम में संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ कार्यक्रम में किया सहभाग

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार आयोजित “संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पावन शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामवासियों के

भारतीय कृषि को दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता : अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर कहा है कि भारतीय कृषि को केवल आंदोलनों और अल्पकालिक निर्णयों के बजाय दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा बिजली निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025,

सोनार समाज का शीघ्र होगा पारिवारिक सम्मेलन, सम्मेलन मे तय होंगी 2027 चुनाव क़ी रणनीति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में मुज़फ्फरनगर पंचमुखी सर्राफा बाजार मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सोनार समाज को संगठित किये

बीएचईएल ने हासिल किया आठ गैस टबाईन जेनरेटर पैकेज की आपर्ति, निर्माण और पर्यवेक्षण का आर्डर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ (8) गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण एवं चालू करने (कमीशनिंग) के पर्यवेक्षण का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच यह ऑर्डर, डांगोटे समूह के हिस्से – डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड

हरिद्वार जिला पॉश समिति की अध्यक्ष व सदस्यों ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए पॉश एक्ट की हरिद्वार जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी, सदस्य शशी शर्मा व एडवोकेट रश्मि उपाध्याय ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती कर निष्पक्ष कर्तव्य निर्वहन का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal