जिम्मेदार नागरिक बन नैतिकता और आध्यात्मिकता द्वारा समृद्ध राष्ट्र की नींव- द्रौपदी मुर्मू

Share :

नई दिल्ली (रिपोर्टर)। दिल्ली राजधानी स्थित विज्ञान भवन में एक भव्य, गरिमामय एवं राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत” रहा, जिसका उद्देश्य कर्म को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना था।

प्रातःकालीन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कर्मयोग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब कर्म आत्मिक चेतना, निष्ठा और निष्काम भाव से किया जाता है, तभी वह राष्ट्र, समाज और मानवता के कल्याण का माध्यम बनता है। उन्होंने कर्मयोग को व्यक्तिगत जीवन, प्रशासनिक व्यवस्था तथा राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। समृद्ध राष्ट्र के संकल्प को साकार करने के लिए हर एक जिम्मेदार नागरिक सक्रिय भागीदारी करे जिसके लिए जीवन में आध्यात्मिकता और नैतिकता का होना आवश्यक है। अनैतिक आचरण से नैतिक मूल्यों का ह्रास होता है। निःस्वार्थ सेवा का भाव शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करता है।
इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गीता के बचनों को कहते हुए कहा बन्धन वाला कर्म है जबकि मुक्ति देने वाला कर्मयोग है।वासना और कामना का त्याग कर अनासक्त वृत्ति से कर्म करने से प्रवृत्ति में रहते परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है। ब्रह्माकुमारीज की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने सशक्त भारत के लिए कर्मयोगी बन आध्यात्मिकता द्वारा स्वयं को आत्मा समझ मूल गुणों को विकसित कर सकते हैं।
प्रशासक वर्ग की अध्यक्षा राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि “कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत” कार्यक्रम का उद्देश्य हर भारतीय की आन्तरिक चेतना को जागृत करना है जिससे वह आध्यात्मिकता द्वारा जीवन शैली परिवर्तन करे। कर्म के साथ परमात्मा की याद कर्मयोग बन जाता है, जिससे सन्तुष्टता जीवन में आती है।
सांध्यकालीन सत्र में उपस्थित पत्रकारों एवं मीडिया व्यवसायियों के बीच “कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत” कार्यक्रम की मीडिया लांचिंग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय राज्य मंत्री डाक्टर मुरुगन की उपस्थिति में हुई। जब व्यक्ति अपने कर्तव्यों को आत्म-जागरूकता और नैतिकता के साथ निभाता है, तब कर्म बोझ नहीं, बल्कि सेवा और साधना बन जाता है।
कार्यक्रम का आकर्षण पैनल चर्चा रही जिसमें निदेशक, इंडिया हैबिटेट सेंटर डाक्टर के जी सुरेश , अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका जयंती दीदी, महिला प्रभाग की अध्यक्षा चक्रधारी दीदी, दूरदर्शन महानिदेशक के सथीश, अमेरिका से जूडी रोगर्स, गोबिंद बल्लभ पंत हस्पताल से हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर मोहित गुप्ता, संसद रत्न अवार्ड सम्मानित प्रियदर्शिनी राहुल थे। पैनल चर्चा का संयोजन पत्रकार एवं लेखिका नारायणी गणेश ने किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भारत 24 के अध्यक्ष जगदीश चंद्रा, मारवाह स्टूडियो के संस्थापक संदीप मारवाह, मधुबन न्यूज के निदेशक बी के कोमल, राष्ट्रीय संयोजिका मीडिया बी के सरला उपस्थित रहे। मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बी के सुशांत ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ओम शांति रिट्रीट सेन्टर गुरुग्राम से मीडिया संयोजिका बी के हुसैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal