मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव में 1911 वकीलों ने डाले वोट; अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी (2026-27) के चुनाव के लिए शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित फैंथम हॉल में मतदान संपन्न हुआ। अधिवक्ताओं के इस महाकुंभ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कुल 2382 पंजीकृत मतदाताओं में से 1911 वकीलों ने मतदान किया, जो उच्च मतदान प्रतिशत दर्शाता है।
मतदान प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया की देखरेख में सुबह 7:30 बजे शुरू हुई और शाम 5:30 बजे तक चली। तड़के से प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। कचहरी परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारी पुलिस बल तैनात था और एल्डर कमेटी के चेयरमैन आनंद प्रकाश त्यागी सहित वरिष्ठ सदस्यों ने निगरानी रखी। कुल 23 पदों के लिए 71 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी, अनिल जिंदल और मो. अंजुम खान के बीच त्रिकोणीय कांटे की टक्कर मानी जा रही है। महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अन्य प्रमुख पदों—कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों पर भी कई दिग्गज अधिवक्ता चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव की महत्ता का अंदाजा इसी से लगता है कि सांसद चंदन चौहान, विधायक पंकज मलिक, पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, धर्मवीर बालियान और पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल जैसे कद्दावर नेताओं ने भी मतदान किया। मतगणना शनिवार को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal