नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में क्षेत्र में छापेमारी, चार पेपर मिलों के बॉयरल व दो के ट्रायल प्लांट सील

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पेपर मिलों में आरडीएफ के ईधन के रूप में हो रहे उपयोग व उसके परिवहन को लेकर प्राप्त हो रही शिकायतों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया है। तमाम फजीहतों के बीच जनपद में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण में करने के लिए डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जौली रोड, भोपा रोड और मेरठ रोड स्थित आधा दर्जन आरडीएफ उपयोग करने वाली पेपर इकाइयों का निरीक्षण किया। उक्त निरीक्षण में मिली कमियों के आधार पर टीम ने चार पेपर मिलों के बॉयरल सील किए जाने के साथ दो पेपर मिलों के ट्रायल प्लांट भी सील करते हुए उनका संचालन बंद भी कराया गया।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा, सहायक पर्यावरण अभियंता कुंवर संतोष, सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद के टैक्स कलेक्टर की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने भोपा रोड पर स्थित शाकुम्बरी पेपर, मेरठ रोड पर स्थित एरिस्टो क्राफ्ट पेपर, गैलेक्सी पेपर एवं कृष्णांचल पेपर मिल का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान शाकुम्बरी पेपर एवं एरिस्टो पेपर मिल में आरडीएफ प्रोसेसिंग के लिए स्थापित ट्रॉयल प्लांट को इस बीच प्रदूषण फैलाने पर सील कर दिया गया। वहीं गैलेक्सी पेपर व कृष्णांचल पेपर में वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित न पाए जाने पर उनके आरडीएफ बॉयलरों को सील करते हुए आरडीएफ के उपयोग पर तत्काल रोक लगाते हुए वहीं संचालन रोका गया। टीम की इस छापामार कार्रवाई से जनपद में अन्य पेपर मिलों में हड़कंप सा मचा रहा।
जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन नहीं करने पर प्लांट को सील किया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसी इकाइयों के विरुद्ध जनपद में कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई