मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चरथावल ब्लॉक के स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुज़फ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से निरंतर निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डॉ. सुनील तेवतिया ने आज चरथावल ब्लॉक अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैबतपुर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर दद्देडू तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, रोगियों को दी जा रही सेवाओं, अभिलेखों के रख-रखाव एवं स्टाफ की उपस्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की जानकारी ली।
डॉ. तेवतिया ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैबतपुर एवं दद्देडू पर गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं तथा जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल के निरीक्षण के दौरान ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, औषधि भंडार, प्रयोगशाला एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार, समय पर उपचार एवं संस्थान में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने, स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं की समीक्षा जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal