जनपद में 72 परीक्षा केन्द्रों पर 18 से होगी बोर्ड परीक्षाएं, तैयारियों को लेकर अफसरों संग मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश बोर्ड-2026 हेतु हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को निर्विघ्न व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बैठक आहूत की गई। डीएम उमेश मिश्रा ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर, स्टेटिक व जोनल मजिस्ट्रेटों से स्पष्ट कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। पूर्व परीक्षाओं की भांति इस परीक्षा को भी शांतिपूर्ण व नकल विहीन तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ में संपन्न कराए।

डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं जनपद में 72 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होंगी, जिसमें प्रथम पाली प्रात: 8.30 बजे से 11.45 बजे एवं द्वितीय पाली 02 बजे से सायं 5.15 बजे तक होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, शौचालय, छात्रों को बैठने हेतु फर्नीचर आदि की सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें, ताकि परीक्षा के समय कोई किसी प्रकार की दिक्कत ना आ सके। उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट को को निर्देश दिए कि परीक्षाओं से पूर्व सभी अपने परीक्षा केद्रों पर निरीक्षण अवश्य कर लें, जो भी कमियां हो, उन्हें शीघ्र दूर कराएं। उन्होंने डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिए कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ में लगी है, उनकी ड्यूटी परीक्षा में न लगाए। वहीं परीक्षाओं में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की ड्यूटी समय से ही लगाए जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए जिनकी ड्यूटी परीक्षा में लगी है ऐसे कार्मिक अपने दायित्वों को निभाते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि परीक्षाओं में पुलिस की ड्यूटी में महिला पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए।
बैठक में एडीएम प्रशासन ने कहा कि बोर्ड परीक्षा तय तिथियों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी निर्देशों के बीच जनपद में 72 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जहां सभी केंद्रों पर वाइस रिकार्डयुक्त सीसीटीवी कैमरे, शौचालय और पेयजल व विद्युत जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। इंटरनेट समेत आधारभूत व्यवस्थाओं की पूर्ति कर परीक्षाओं को शुचिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय कार्टून रूम कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक में स्थापित कर दिया गया है, जिसका नंबर 0131-2970 838 है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की ड्यूटी परीक्षाओं में लगी है वह परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व निर्धारित समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा सकुशल संपन्न कराएं।
बैठक में डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बोर्ड परीक्षाओं में सावधानी बरतने हेतु संबंधितों को दिशा निर्देश देते हुए बताया कि सभी केंद्रों की निगरानी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और शुचिता के साथ संपन्न कराने को तैयार रहे। इस दौरान सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, बीएसए संदीप कुमार, स्टेटिक जोनल मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal